TasteAtlas Ranking: मक्खन से लबालब हर भारतीय को पसंद आने वाले बटर गार्लिक नान ने अब दुनियाभर में अपनी पहचान बना ली है। टेस्ट एटलस लिस्ट में बटर गार्लिक नान ने टॉप पोजिशन हासिल की है। यही नहीं हम सभी के लिए एक और ख़ुशख़बरी यह है कि फर्स्ट के साथ ही सेकंड पोजिशन भी भारत के अमृतसरी कुलचा ने हासिल की है। इसके अलावा भी बहुत सी भारतीय रोटी, पराठों ने इस फ़ूड एटलस की लिस्ट में दूसरे देशों की ब्रेड को पीछे छोड़कर अपनी जगह बनायी है।
मुलायम और क्रिस्पी बटर से तरबतर गार्लिक नान ने 4.7 अंक हासिल किए हैं। बटर गार्लिक नान चिकन करी, पनीर मसाला, दाल मखनी या दूसरी किसी भी करी के साथ कॉम्बिनेशन में सबसे परफ़ेक्ट रहता है।
ये भारतीय ब्रेड भी हैं लिस्ट में

विश्व के अलग-अलग व्यंजनों और पकवानों की लिस्ट तैयार करने वाली लोकप्रिय ऑनलाइन फ़ूड गाइड, टेस्ट एटलस ने कई भारतीय ब्रेडों को शीर्ष सूची में शामिल किया है। अमृतसरी कुलचा ने अपनी क्रिस्पी लेयर्स और मसालेदार फिलिंग के कारण दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अपनी परतदार बनावट के कारण परोटा ने छटा स्थान हासिल किया है , जबकि सिंपल नान को आठवां स्थान मिला। पराठा 18वें स्थान पर रहा। पूरे उत्तर भारत में पसंद किया जाने वाला भटूरा 26वें स्थान पर, आलू नान 28वें स्थान पर और रोटी को 35वां स्थान प्राप्त हुआ है। पंजाबी आलू पराठा 71वें स्थान पर आया है। लच्छा पराठा 75वें और पनीर नान 78वें स्थान पर रहा। हैदराबाद का रुमाली रोटी 84वें स्थान पर आयी है और हर जगह मिलने वाली पूरी को 99वां स्थान मिला।
कैसे बनता है बटर गार्लिक नान
बटर गार्लिक नान को आमतौर पर तंदूर में पकाया जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसको घर पर इस्तेमाल किए जाने वाले सिंपल तवा या पैन में भी बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए मैदा, दही, लहसुन, यीस्ट, चीनी और नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
इन देशों की ब्रेड भी पहले पाँच में शामिल
‘टॉप 100 बेस्ट ब्रेड्स इन द वर्ल्ड’ लिस्ट में दुनियाभर की ब्रेड को शामिल किया गया था। पहला स्थान टर्की की रमादान पिदेसी को मिला है। इस सॉफ्ट ब्रेड को मैदा, दूध, यीस्ट, चीनी, बटर या ओलिव ऑयल से बनाया जाता है। इसके अंदर काफ़ी अच्छी फिलिंग होती है और यह अपने बोट शेप के कारण काफ़ी प्रसिद्ध है। मलेशिया की रोटी कनाई को चौथी रैंक, कोलंबिया की पैन डे बोनो को पाँचवा स्थान मिला है।
भारतीय डिशेज़ की बढ़ती लोकप्रियता
अब भारतीय भोजन की लोकप्रियता पूरी दुनिया में बढ़ रही है। टेस्ट एटलस की रैंकिंग में गार्लिक नान और कुलचा का पहले और दूसरे स्थान पर आना इस बात का प्रमाण है। अब हमारी पारंपरिक रेसिपी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। इसके पहले भी कई भारतीय डिश इस लिस्ट में जगह बना चुकी हैं।
