आपकी किचन में सिंक के नीचे जो कैबिनेट होता है हम उसे जगह बचाने के लिए कोई भी सामान रखने के लिए प्रयोग कर लेते हैं पर क्या यह सुरक्षित है? क्या इस से कोई हानि हो सकती है? आज हम उन चीजों के बारे में जानेंगे जिन्हे हम सिंक के अंदर रख सकते हैं या नही।
4 चीजें जिन्हे हम सिंक के नीचे कैबिनेट में नहीं रखनी चाहिए :
1. आसानी से आग पकडने वाली वस्तुएं :
आपको कभी भी आसानी से आग पकड लेने वाली वस्तुएं जैसे पेंट, पाॅलिश व साफ सफाई करने वाली वस्तुओं को अपने सिंक के नीचे वाले कैबिनेट में नहीं रखना चाहिए। आसानी से आग पकडने वाली इनकी प्रकृति के कारण रसोई में आग लगने का खतरा हो सकता है।
2. कठोर रसायन :
कठोर रसायन जैसे कि बलीच आदि को बच्चों से दूर रखना चाहिए। उनको सिंक के नीचे न रख के घर के किसी अलग कोने में जैसे गैराज आदि में रखना चाहिए। इस तरस के सामान को अन्य वस्तुओं से दूर रखना चाहिए।
3. अतिरिक्त आपूर्ति :
अतिरिक्त सामान जैसे कूडादान, साबून, खुले पडे सामान के डिब्बे भी सिंक के नीचे वाली कैबिनेट में न रखें। बिना प्रयोग में आई वस्तुओं को जिन्हें आप बाद में प्रयोग करने वाले हैं उनको सिंक के नीचे न रख कर किसी अन्य स्थान पर रखना ठीक होगा।
4. किचन में प्रयोग होने वाला कपडा व थैलियां :
किचन में रखा जाने वाला तौलिया या प्लास्टिक की थैलियां हम बिना सोचे सिंक के नीचे वाले कैबिनेट में रख देते हैं। परंतु यह जगह इस तरह के सामान के लिए ठीक नही है।
5 चीजें जो आपको सींक के नीचे रखनी चाहिए :
1. संगठनात्मक उपकरण :
आपको संगठनात्मक उपकरण जैसे कि बाल्टी, सामान टांगने वाने हुक, ट्रे इत्यादि को सिझक के नीचे वाले कैबिनेट में रखना चाहिए ताकि वो एक दम पहले जैसा रहे।
2. साफ सफाई करने वाली वस्तु :
आपको साफ सफाई या डस्टिंग करने वाली वस्तुएं जैसे साबुन, सिरका आदि को किचन के सिंक के नीचे रखना चाहिए।
3. पानी को सोखने वाली मैट :
आपको पानी सोखने वाली मैट भी सिंक के नीचे कैबिनेट में रखनी चाहिए ताकि उस कैबिनेट में ज्यादा नमी न रहे।
4. अग्निशामक :
आपको अपने किचन के सिंक के नीचे एक अग्निशामक जरूर रखना चाहिए ताकि आपात काल में आसानी से आग बुझाने में मदद मिल सके।
5. एक आसानी से उठाया जाने वाला उपकरण :
एक हैंडी उपकरण आपको अपने सिंक वाली कैबिनेट में जरुर शामिल करना चाहिए जिससे कूडेदान आदि को उठाने में आसानी हो।
यह भी पढ़ें-