Kitchen Sink Tips
Kitchen Sink Tips

Summary: वास्तु के अनुसार किचन सिंक में भूलकर भी नहीं स्टोर करें ये 5 चीज़ें

किचन सिंक के नीचे गलत सामान रखने से घर की पॉज़िटिविटी और सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती है। जानें, कौन-सी 5 चीज़ें इस जगह से दूर रखना ज़रूरी है।

Kitchen Sink Tips: वास्तु के हिसाब से घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए हर एक कोने का अपना महत्व होता है। यहाँ तक कि घर के किचन के सिंक के नीचे की जगह भी बहुत महत्व रखती है। हालाँकि, इस जगह को अधिकांश लोग फ़ालतू की चीज़ें स्टोर करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन, वास्तु के हिसाब से अगर आप इन पाँच चीज़ों को रखने के लिए इस जगह का उपयोग करते हैं तो यह घर की पॉज़िटिविटी को प्रभावित कर सकती है। जानते हैं वो कौन सी चीज़ें हैं-

डस्टबिन

Never store waste things under kitchen sink.
Never store waste things under kitchen sink.

अधिकतर घरों में सिंक के नीचे डस्टबिन रखा जाता है। लेकिन घर के गंदे कचरे को सिंक के नीचे रखने से आपके घर नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह हो सकता है। इसलिए इसको सिंक के नीचे कभी नहीं रखें। कोशिश करें कि कचरे का डिब्बा किचन के बाहर खुली जगह में रखें। लेकिन, अगर घर छोटा है और आपके पास दूसरी जगह नहीं है तो आप डस्टबिन को अच्छे से बंद करने के बाद ही सिंक के नीचे रखें।

डिटर्जेंट्स

सफ़ाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्लीनर्स और डिटर्जेंट्स भी नेगेटिव एनर्जी को लाने वाले माने जाते हैं। इसलिए इन्हें यहाँ रखने से आपके घर की शांति में दखल आ सकता है। वैसे भी यहाँ पानी आने से डिटर्जेंट ख़राब हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन्हें खाने और पानी की जगह से दूर किसी कैबिनेट में रखें।

टूटा हुआ सामान

घरों में टूटे हुए सामान जैसे डिब्बों, बोतलों, थालियों और दूसरे बर्तनों को सिंक के नीचे स्टोर करrके रख दिया जाता है। लेकिन, ऐसा करने से आपके घर में एनर्जी का फ्लो रुक सकता है। इन चीज़ों को या तो रिपेयर करवायें और काम में लायें या फिर घर से बिलकुल हटा दें।

फ़ूड आइटम्स

वैसे तो खाने की चीज़ें लोग सिंक के नीचे के स्टोर एरिया में नहीं रखते हैं। लेकिन, कभी-कभी जल्दबाज़ी में या जगह की कमी से ऐसा करना पड़ सकता है। लेकिन, यह बिलकुल भी सहीं नहीं है, क्योंकि यहाँ पानी के लीकेज या गंदगी की वजह से खाने की चीज़ें ख़राब हो सकती हैं और यह घर की पॉज़िटिविटी को ख़त्म कर सकती हैं। इसलिए खाने की चीज़ें यहाँ रखने से बचें। हमेशा साफ़ जगह में ही इन सामानों को रखें।

डेकोरेटिव आइटम्स

घर में सजावट के सामान ख़ासतौर पर पवित्र मूर्तियाँ, शो पीस आदि कभी भी सिंक के नीचे की जगह में नहीं रखें। यह जगह घर के वेस्ट को रखने की मानी जाती है, ऐसे में इन सामानों को यहाँ रखने से घर में ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है। इस तरह की चीज़ों को हमेशा साफ़-सुथरे स्थान पर रखने की कोशिश करें जहां से घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ सके।

तो, आप भी ध्यान रखें कि भूल से भी सिंक के नीचे इन पाँच चीज़ों को कभी नहीं रखें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...