बच्चे हमेशा कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं। पेट भरा हो, तो भी वो कुछ न कुछ खाने के लिए तैयार रहते हैं और इन हालातों में जब मार्केट हमेशा जाना संभव नहीं है, उनके लिए घर पर आप तरह तरह के स्नैक्स बना सकती हैं।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर शकरकंद और आलू के चिप्स की रेसिपी शेयर की है और इस रेसिपी की खासियत ये है कि इसे तल कर नहीं बनाना है। शिल्पा ने चिप्स को सिर्फ एक टीस्पून तेल में बेक करके बनाया था और सच मानिए उनके चिप्स देखने में बेहद टेस्टी लग रहे थे।
कैसे बनेगा शकरकंद (स्वीट पटैटो) और आलू से चिप्स, ट्राई कीजिए शिल्पा शेट्टी की ये रेसिपी
एक शकरकंद और एक आलू के स्लिस स्लाइसर से पतले-पतले काट लें। दोनों को अलग अलग बोल में पानी में भिगोकर रखें ताकि अत्यधिक स्टार्च निकल जाए। दोनों को अच्छी तरह छानकर और पेपर टॉवल से पोछें ताकि हर स्लाइस अच्छी तरह सूख जाए। अब बोल में इन स्लाइस के ऊपर लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक छिड़के। 1 टीस्पून तेल डालें और इन्हें अच्छी तरह मिलाएं। पहले से ओवन को 180 डिग्री पर गरम होने के लिए ऑन करके रखें। अब दो बेकिंग ट्रे लें। एक में आलू के स्लाइस को एक इंच की दूरी रखते हुए रखें। दूसरे ट्रे में शकरकंद के स्लाइस इसी तरह दूर दूर रखें। इन्हें ओवन में एक घंटे के लिए बेक करें।
एक घंटे बाद ये चिप्स क्रिस्पी हो जाएंगे और इनका रंग भी देखने लायक होगा। सर्व करें।
