नारियल करी विद फिश बनाने की रेसिपी
सर्व 2 तैयारीः 15 मिनट कुकिंग टाइमः 30 मिनट
सामग्रीः
- नारियल का तेल 3-4 बड़े चम्मच,
- सरसों के दाने 2 छोटे चम्मच,
- मेथीदाना 2 छोटे चम्मच,
- करी पत्ता 10-15 नग,
- लंबाई में कटा अदरक 1 मध्यम टकड़ा,
- बारीक कटी हरी मिर्च 2 छोटे चम्मच,
- लंबाई में कटे प्याज 2 मध्यम,
- सुरमई मछली 1 टुकड़ों में कटी,
- पिसी हल्दी 1 चुटकी, नमक स्वादानुसार,
- बारीक कटा टमाटर 1 कप,
- नारियल का दूध् 250 मि.ली.।
विधि
- एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें।
- इसमें सरसों के दाने, मेथीदाना, करी पत्ता व अदरक के टुकड़े डालकर भूनें, इसके बाद कटी हरी मिर्च व प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- कटी मछली के टुकड़ों पर नमक व हल्दी छिड़कें।
- मछली को भुने हुए मिश्रण में डालें।
- इसमें कटे टमाटर व नारियल का दूध् डालकर पकाएं।
- सुरमई मछली पकने के बाद गर्मागर्म परोसें।
ये भी ट्राय करें-
