1- मेथी- मेथी एक बेहतरीन मसाला है इसका उपयोग आप विभिन्न प्रकार के खाने के अलावा वेट लॉस में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 चम्मच मेथी को एक गिलास पानी में रात भर भिगो कर रखना होगा और सुबह खाली पेट इन्हें पीना होगा। कुछ दिनों में आपका वेट संतुलित होता नज़र आएगा।

2- जीरा- जीरा जहां आपके ज़ायके में तड़का लगाता है वहीं इसके सेवन से तेज़ी से वेट लॉस होता है। वजन कम करने के लिए इसका इस्तेमाल कुछ इस तरह करें- 2 चम्मच जीरा 2 गिलास पानी के साथ उबालकर सुबह खाली पेट पिएं। ये पोस्ट प्रेगनेंसी वेट लॉस में भी मददगार है।

3- काली मिर्च- काली मिर्च आपके किचन का एक ऐसा मसाला है जिसमें जबरदस्त फैट बर्न के गुण पाए जाते हैं। अपने खाने में काली मिर्च का उपयोग ज़रुर करें। इसका इस्तेमाल आप सूप,सलाद या फिर अन्य किसी भी डिश में कर सकते हैं।

4- हल्दी – हल्दी हर खाने की जान है। हल्दी से खाने में एक बढ़िया कलर के साथ साथ स्वाद तो आता ही है साथ ही हल्दी में कई हेल्दी गुण भी होते हैं जिनमें से एक है वजन कम करने का गुण। रात को गुनगुने टोंड मिल्क के साथ चुटकी भर हल्दी डालकर पिएं।

5-  दाल चीनी

वेट लॉस के लिए दालचीनी रामबाण है। इससे खाने में एक अलग ही ज़ायका आता है। इसकी लाजवाब खुशबू स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है। गुनगुने पानी में एक चुटकी दालचीनी डालकर पिएं। ये आप सुबह भी कर सकते हैं और रात को भी। 

ये भी पढ़ें-