वजन कम करना आज सबकी लिस्ट में सबसे ऊपर है। और इसके लिए हम सब लगातार अलग- अलग तरह की कोशिश भी करते रहते हैं। हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि फिट रहें और वेट लॉस के लिए पौष्टिक और न्यूट्रिएन्ट्स समृद्ध डाइट चाहिए। हमारे किचन में ही कुछ ऐसी जबरदस्त चीजें हैं, जो वेट लॉस में हमारी आश्चर्यजनक तौर पर हमारी मदद करती हैं। इनमें से ही एक है मेथी दाना! इन छोटे से पीले रंग के दानों में फैट कम करने की जादुई शक्ति है। सदियों से इसका इस्तेमाल थेरेपी और कई बीमारियों में किया जाता रहा है। फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन डी युक्त इन नन्हे बीजों का जब सही तरह से इस्तेमाल किया जाता है तो ये वेट लॉस में अहम भूमिका निभाते हैं।

मेथी दाना वेट लॉस के लिए क्यों है बढ़िया

 

मेथी दाना में इनसॉल्युबल फाइबर है, जो हमारी पाचन शक्ति के लिए अच्छा है और जमा हुए टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है। यह एक ऐसा सुपर फूड है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इन्फ्लेमेशन को भी मैनेज करता है। ये दोनों वजन बढ़ने के कारण हैं। अगर लंबे समय टक मेथी दाना का सेवन किया जाए तो यह मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन रेसिस्टेंस को सुधारता है। विशेषज्ञों के अनुसार मेथी दाना में पाया जाने वाला वॉटर सॉल्युबल हेट्रोपॉलिसैक्राइड गैलेक्टोमन्नन जमा हुए फैट को कम करके वेट लॉस में मदद करता है। इस तरह से इसके कई ऐसे हेल्थ बेनेफिट्स हैं, जिनकी वजह से आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हिना उर वेट लॉस में तेजी ला सकते हैं।

वेट लॉस के लिए मेथी दाना को सुबह ऐसे खाएं

वेट लॉस करने के लिए मेथी दाना को सुबह- सुबह पानी में मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके लिए आपको रात भर कमरे के तापमान पर 1 चम्मच मेथी दाना को भिगो कर रख देना है। आप चाहें तो मेथी दाना को पानी में उबाल भी सकते हैं। निथारने के बाद ही इसके पानी को पिएं। यह डिटॉक्सिफाइंग एजेंट की तरह भी बढ़िया काम करता है, जो सुबह में आपके पेट को साफ करता है और आपको ताजगी भरी शुरुआत देता है। सबसे बड़ी बात, यह एक जीरो कैलोरी ड्रिंक है। आपको यहां यह ध्यान देना है कि आप चाहें तो मेथी दाना को चबा सकते हैं या फिर फेंक सकते हैं, लेकिन पानी जरूर पिएं। खाली पेट इसका सेवन गजब के लाभ देता है। बेहतर परिणाम के लिए आप दिन में दो बार इसका सेवन कर सकती हैं।

वेट लॉस के लिए अंकुरित मेथी

आपको यह पढकर शायद थोड़ा अजीब और अलग लग रहा हो लेकिन आप मेथी दाना को अंकुरित करके भी खा सकते हैं। कई स्टडीज बताते हैं कि अंकुरित मेथी दाना बीज इसके पोषण को बढ़ाते हैं और इसे पचाने और अवशोषित करने के लिए आसान बनाते हैं। आपकी बॉडी में ज्यादा एंटी- ऑक्सीडेंट भी जाते हैं, जो आपके लिए बहुत हेल्दी है। इसे बनाने के लिए आपको एक मुट्ठी मेथी दाना को गीले कपड़े में रख कर किसी बड़े बर्तन से ढक देना है। कुछ रातों में इनमें से अंकुर निकल आएगा। इसे खाली पेट खाना फायदा करता है लेकिन आप चाहें तो मील के बीच- बीच में भी इसका सेवन कर सकती हैं।

वेट लॉस के लिए मेथी दाना की चाय

 

लो कैलोरी ड्रिंक के साथ एक्स्ट्रा फट को बाय बोलना आसान हो जाता है। यही लो कैलोरी ड्रिंक मेथी दाना से बनी चाय है, जिसमें फट दूर करने के लाभ के साथ ही आपको डिटॉक्सिफाई करने के इंग्रेडिएन्ट्स भी हैं। इसके लिए आपको चाहिए सिर्फ 1 चम्मच मेथी दाना, दालचीनी का एक टुकड़ा और अदरक। सॉसपैन में डेढ़ कप पानी उबालिए और ए तीनों चीजें इसमें डाल दीजिए। गैस को सिम कर दीजिए और फिर पानी छान लीजिए। आपका ए वेट लॉस ड्रिंक सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाएगा और इसमें चीनी की भी जरूरत नहीं है। अदरक और दालचीनी वेट लॉस के लिए बढ़िया होते हैं और ए इन्फ्लेमेशन को भी कम करते हैं। साथ ही, बॉडी को संतुष्टि भी देते हैं। इसके अलावा, इन दोनों में कई विटामिन और मिनरल हैं, जो हमारी बॉडी के लिए सही और जरूरी होते हैं। आप इस सूदिंग ड्रिंक को दिन में दो- तीन बार पी सकती हैं।

वेट लॉस के लिए मेथी के साथ खाएं शहद

मेथी दाना को शहद के साथ मिला कर जब खाया जाता है तो भी यह बहुत लाभकारी साबित होता है। हम सब जानते हैं कि शहद एक इम्युनिटी बूस्टर है और हमारी बॉडी से इन्फ्लेमेशन को कम करता है। शहद में कई पौष्टिक तत्व होते हैं और इसका लो कैलोरी प्रोफ़ाइल इसे चीनी से बेहतर बनाता है। इस लिहाज से इसका सेवन सही रहता है। इसलिए, आप मेथी दाना के बेनेफिट्स को शहद के साथ मिलाते हैं तो आपको एक साथ कई जोरदार लाभ मिलते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाना के 1 चम्मच को मिक्सर में पीस कर दरदरा पेस्ट बना लेना है। एक बार जब या पाउडर तैयार हो जाए तो इसे 1 चम्मच शहद में मिला लें। अब इसे ऐसे ही खाएं।

क्यों सीमित मात्रा में ही ही करना चाहिए मेथी दाना का सेवन

 

मेथी दाना में कई पौष्टिक गुण और वेट लॉस के लिए कई फायदेमंद चीजें होती हैं, लेकिन यह जरूरी है कि आप एक सीमा में ही इसका सेवन करें। मेथी दाना स्वभाव में गर्म होते हैं, इसलिए रोजाना इसके 1 चम्मच का सेवन यानी 2- 3 ग्राम ही काफी है। इससे ज्यादा मेथी दाना के सेवन से पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। इसलिए, आपको इस बात का ध्यान रखना है। हो सकता है कि शुरुआत में आपको वेट लॉस कम करने में इसका फायदा ना दिखाई दे लेकिन ये कई चीजों में मदद करते हैं, जो अंततः वेट लॉस में मदद करते हैं। लेकिन इसके लिए इसका नियमित लेकिन सीमा में सेवन करना जरूरी है। इसके साथ बढ़िया डाइट प्लान और नियमित एक्सरसाइज से आपको जल्दी ही बेहतर परिणाम मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें –

गर्मी के मौसम में सफेद प्याज के हेल्थ बेनेफिट्स 

Weight Loss tips: वेट लॉस के लिए ऐसे खाएं खीरा 

 

स्वास्थ्य संबंधी यह लेख आपको कैसा लगा? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेजें। प्रतिक्रियाओं के साथ ही स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव व लेख भी हमें ई-मेल करें- editor@grehlakshmi.com