Horror Shows on Amazon Prime: अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आजकल हॉरर शो काफी पसंद किए जा रहे है। क्योंकि खौफ और अधूरा जैसी नई सीरीज एड हुई है। जो देखने में काफी ज्यादा डरावनी है। और जिन लोगों को डरावनी सीरीज पसंद है और हमेशा इंतजार होता है हॉरर मूवी का देखने का ।तो वे अमेजॉन प्राइम वीडियो (amazon prime horror movies) में हॉरर शो (Best Horror Movies on Amazon Prime) में इन्हे देख सकते है। यहां हम आपको 7 ऐसी हॉरर सीरीज के बारे में बता रहे है।
विषयसूची
7.एक्सॉर्सिस्ट(2016)
इस फिल्म की कहानी विलियम पीटर ब्लैटी की 1971 की मूल किताब एक्सॉर्सिस्ट से प्रेरित है। इस कहानी में अंधविश्वास और भय को दिखाया गया है। जहां एक युवती के अंदर एक शैतानी शक्ति आ जाती है और उसका परिवार उसकी मदद के लिए पादरी को बुलाते है। इसी इर्द गिर्द इस सीरीज की कहानी घूमती है।
निर्देशक –जेसन एन्सलर
अभिनीत –अल्फोंसो हेरेरा ,बेन डेनियल्स, हन्नाह कासुल्का, ब्रायन हॉवे, कर्ट एगियावान, एलन रूक, गीना डेविस ,ली जुन ली, ब्रायना हिल्डेब्रांड, जॉन चो, ज़ुलेइखा रॉबिन्सन
IMDb-7.9/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
6.फियर द वॉकिंग डेड(2015)
लॉस एंजेलिस में इस कहानी की शुरुआत होती है जहां एक बीमारी फैल जाती है। जो लोगों को एक दूसरे को संक्रमित कर देती है। ऐसे में एक स्कूल काउंसलर को दिखाया गया है कैसे वह इस बीमारी से बचने के लिए अपने परिवार को बचाता है।
निर्देशक –माइकल ई. सतराजेमिस
अभिनीत –मैडिसन क्लार्क, ट्रैविस मनवा, निक क्लार्क, और एलिसिया क्लार्क
IMDb-6.8/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
5.द बांडसमैन(2025)
इस सीरीज की कहानी थोड़ी अलग हटकर है जिसमे एक व्यक्ति को शैतान जिंदा पुनर्जीवित करता है। जिससे वह राक्षसों को पकड़ सके और वापस नर्क में भेज सके। ऐसे में उसे अपने पापों के बारे में पता चलता है कि वह क्यों नरक गया था।
निर्देशक –सना हमरी
अभिनीत –जोलेन पर्डी
IMDb-7.1/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
4.द विलेज(2023)
बेहद डरावनी सीरीज है जो एक भूतियां गांव के इर्द गिर्द घूमती है जिसमें एक डॉक्टर और उसके परिवार उस गांव में आकर फंस जाता है। साथ ही उन्हे एक डरावनी सच्चाई का सामना करना पड़ता है।
निर्देशक –मिलिंद राऊ
अभिनीत –आर्य दिव्या पिल्लई बेबी आझिया
IMDb-5.4/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
3.इंस्पेक्टर ऋषि(2024)
एक जंगल दिखाया गया है जिसका नाम थेनाकाडू है जिसमें अजीबो गरीब तरीके से हत्याएं होती दिखती है। हत्याओं के पीछे वहां के स्थानीय लोगों को लगता है कि ये हत्याएं किसी भूतियां आत्मा की वजह से हो रही है लेकिन इंस्पेक्टर के अनुसार इसमे इंसानों का हाथ है।
निर्देशक –जे.एस. नंदिनी
अभिनीत –नवीन चंद्र, सुनैना येल्ला, कन्ना रवि ,श्रीकृष्ण दयाल, मालिनी जीवरत्नम, कुमारवेल
IMDb-7.2/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
2.अधूरा(2023)
यह कहानी उटी में दिखाई गई है जहां एक बोर्डिंग स्कूल जिसका नाम नीलगिरी वैली स्कूल है। जहाँ अक्सर अजीबो गरीब घटनाएं देखने को मिल रही है। ऐसे में एक छात्र जिसने अभी स्कूल में दाखिला लिया है उसे बार बार बेहद अजीब घटनाएं देखने को मिल रही है।
निर्देशक –गौरव के. चावला
अभिनीत –रसिका दुग्गल, इश्वाक सिंह, श्रेणिक अरोड़ा, राहुल देव, ज़ोआ मोरानी
IMDb-6.6/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
1.खौफ (2025)
रात में जब हॉस्टल के लिए लौट रही होती है तो कोई व्यक्ति उस पर बार बार लाल टॉर्च की रोशनी डालें जा रहा है जिससे वह डर जाती है और ऐसे में यह सीरीज बेहद डरावनी महसूस होती है। साथ ही यह कहानी वूमेंस हॉस्टल के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है।
निर्देशक –पंकज कुमार
अभिनीत –रजत कपूर,मोनिका पंवार,गगन अरोड़ा,गीतांजलि कुलकर्णी,शालिनी वत्स,चुम दरांग,तालिब मेहदी,शिल्पा शुक्ला,आशीमा,राहाओ
IMDb-7.6/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें–अमेजॉन प्राइम वीडियो
| रिलीज़ डेट | टाइटल | प्लेटफार्म | जेनर |
| 23 सितंबर, 2016 – 15 दिसंबर, 2017 | एक्सॉर्सिस्ट(2016) | प्राइम | हॉरर |
| 23 अगस्त 2015 | फियर द वॉकिंग डेड(2015) | प्राइम | हॉरर |
| 3 अप्रैल 2025 | द बांडसमैन(2025) | प्राइम | हॉरर |
| 24 नवंबर 2023 | द विलेज(2023) | प्राइम | हॉरर |
| 29 मार्च 2024 | इंस्पेक्टर ऋषि(2024) | प्राइम | हॉरर |
| 7 जुलाई 2023 | अधूरा(2023) | प्राइम | हॉरर |
| 18 अप्रैल 2025 | खौफ (2025) | प्राइम | हॉरर |
FAQ | क्या आप जानते हैं
अधूरा एक सस्पेंस, हॉरर वेब सीरीज है, जो एक नए छात्र, वेंडेंट के आगमन के बाद एक प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल (नीलगिरी वैली स्कूल) में घटित अजीब घटनाओं की बात करती है।
अब तक की सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म को पहले नंबर पर रखा गया है, THE EXORCIST को अब तक दो ऑस्कर अवार्ड मिल चुके हैं। यह फिल्म विलियम फ्रीडकिन के एक उपन्यास पर आधारित है।
मोनिका पंवार मुख्य भूमिका में शानदार हैं, उन्होंने माधुरी का किरदार बहुत ही सहजता से निभाया है, और पूरा माहौल डरावना है, बिना किसी अतिशयोक्तिपूर्ण डरावने दृश्य के। हॉरर फ्रेमवर्क के भीतर आघात, पितृसत्ता और दबी हुई यादों जैसे विषयों से निपटने के लिए लेखन की प्रशंसा की जानी चाहिए।
शानदार कलाकारों और प्रमुख हॉरर विषयों से युक्त, स्मिता सिंह का नवीनतम शो महिला-केंद्रित हॉरर मीडिया में एक उत्कृष्ट कृति है ।
कुल मिलाकर, “इंस्पेक्टर ऋषि” क्राइम थ्रिलर और अलौकिक नाटकों के प्रशंसकों के लिए अवश्य देखने लायक है। इसके सम्मोहक पात्र, दिलचस्प कथानक और वातावरणीय कहानी इसे एक बेहतरीन सीरीज़ बनाती है जो आपको और अधिक देखने के लिए मजबूर कर देगी।
सीरीज़ के कलाकारों और क्रू ने तालाकोना और मुन्नार के जंगलों में करीब दो महीने तक शूटिंग की। “मुन्नार में कड़ाके की ठंड थी। हमने सितंबर से दिसंबर तक बारिश के चरम मौसम में शूटिंग की। हर कोई समय-समय पर बीमार पड़ता रहा, लेकिन हमने मौसम से लड़ते हुए शूटिंग जारी रखी।
नेटवर्क ने द विलेज टीवी शो को रद्द कर दिया है, इसलिए इसका दूसरा सीज़न नहीं होगा । द विलेज में वॉरेन क्रिस्टी, माइकेला मैकमैनस, लोरेन टूसेंट, फ्रेंकी फैसन, जेरोड हेन्स, डोमिनिक चिएन्स, डैरेन कागासॉफ, ग्रेस वैन डिएन और मोरन एटियास जैसे कलाकार हैं। कहानी ब्रुकलिन अपार्टमेंट बिल्डिंग के निवासियों पर केंद्रित है।







