चंदन तस्कर और भारत के रॉबिनहुड वीरप्पन के जीवन पर बनी वेबसीरीज 4 अगस्त को होगी रिलीज: The Hunt for Veerappan
The Hunt for Veerappan

The Hunt for Veerappan: ऐसा हमेशा जरुरी नहीं होता कि जिंदगी में आपको विख्यात होने पर नाम मिले। कभी- कभी कुख्यात लोग भी अपने कारनामों की वजह से सनसनी बन जाते हैं। ऐसा ही एक चंदन तस्कर था वीरप्पन जिस तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं था। उसे आप मौत का मालिक कह सकते थे क्योंकि उसने 119 लोगों को मौत के घाट उतारा था। उसके ऊपर लाखों का ईनाम था। खैर अब वीरप्पन नहीं है लेकिन एक स्मगलर किस तरह एक माफिया बना? उसकी क्या रणनीति होती थी कि वो पुलिस को धोखा देने में कामयाब हो जाता था। यह सभी कुछ आप वीरप्पन की वेबसीरीज द हंट फॉर वीरप्पन में देख सकते हैं। इसका ट्रेलर भी हाल ही रिलीज हुआ है। जिसकी शुरुआत एक वॉयस ओवर से होती है। इसमें वीरप्पन के अपराधों के बारे में बताया गया है। यह फिल्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी। यह 4 एपिसोड की सीरीज है। जिसका निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है। साउथ के एक्टर किशोर इस सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

2004 में हुआ था एनकाउंटर

अपराध और अपराधरी दोनों ही इस समाज में है। लेकिन वीरप्पन एक ऐसा डाकू था जिस नाम से दो राज्य कांपते थे। कहा जाता है कि वीरप्पन जैसा कोई अपराधी नहीं हुआ है। इसे पकड़ने में पुलिस को 30 साल से भी ज्यादा का समय लग गया था। साल 2004 में इसका एनकाउंटर हुआ है। इस डाकू का खौफ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में रहा। यह यहां के जंगलो में रहता था। यह चंदन के साथ-साथ हाथी के दांतों की तस्करी भी करता था।

रिलीज़ होने से पहले

यह सीरीज एक बहुत ही संवेदात्मक विषय पर है। वीरप्पन की पत्नी ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उनका मानना था कि यह उनकी निजता का उल्लंघन है। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर उनके पति की छवि को और भी खराब किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने इसकी रिलीज को मंजूरी दे दी है। यह हिंदी, तमिल, तेलगू, मलायलम और दूसरी अन्य भाषाओं में रिलीज होगी।