दिखने में खूबसूरत लेकिन बेहद खूंखार हैं ये पक्षी, सांपों का बेरहमी से करते हैं शिकार: Secretary Bird
Secretary Bird

दिखने में खूबसूरत लेकिन बेहद खूंखार हैं ये पक्षी, सांपों का बेरहमी से करते हैं शिकार

सांपों को मारने का इनका तरीका आपको हैरान कर देगा।

Secretary Bird: किसी पक्षी का नाम ‘सेक्रेटरी बर्ड’ हो, तो सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा ही। ये पक्षी बेहद खूबसूरत हैं जो कि दुनिया के सबसे लंबे रैप्टर पक्षी हैं। अफ्रीका में पाए जाने वाले ये पक्षी जितने सुंदर हैं, उससे कहीं ज्यादा खूंखार भी हैं। ये पक्षी उन इलाकों में ज्यादा पाए जाते हैं, जहां सांप ज्यादा होते हैं। ये वास्तव में शिकारी पक्षी हैं, जो सांप का बेरहमी से शिकार करते हैं।

सांपों को मारने का इनका तरीका आपको हैरान कर देगा। तरीका ऐसा है कि आपको सांपों पर ही दया आ जाए। ये पक्षी सांप के सिर पर इतनी तेजी से लात मारते हैं कि सांप पलक झपकते ही ढेर हो जाते हैं।

ये आधे सारस और आधे बाज की तरह दिखते हैं। जब ये उड़ान भरते हैं, तो सारस पक्षी की तरह दिखते हें और जमीन पर बाज की तरह दिखाई देते हैं। सिर पर उनके छतरी जैसी कलंगी भी नज़र आती है। इन पक्षियों की लंबाई 35 से 54 इंच के बीच होती है।

Also read: ‘शादीशुदा चट्टानों’ के सामने जीवनभर साथ रहने की कसमें खाते हैं कपल्स