Anupama New Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा लंबे समय से टेलीविजन पर दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। इस शो में आने वाले उतार-चढ़ाव लगातार ही दर्शकों को इससे जुड़े रखते हैं और कई बार कहानी हैरान भी कर देती है। अब आ रही खबरों के मुताबिक शो में नई एंट्री होने वाली है और दो बड़े झटके भी लगने वाले हैं।
पाखी का होगा तलाक
जानकारी के मुताबिक पाखी अधिक से तंग आ चुकी है और तलाक लेने का फैसला लेने वाली है। उसकी शादी शुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है और वह इस से बाहर आने के लिए जल्द ही बड़ा कदम उठाएगी और अधिक को तलाक के पेपर थमा देगी।
मालती देवी की चाल
अनुपमा को दबाने के लिए मालती देवी लगातार कोई ना कोई चाल चल रही है और हर संभव एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। वो कुछ भी करके अनुपमा को झुकाना चाहती हैं और इसके लिए वो डिंपी के साथ एक बड़ी साजिश रच रही हैं।
टूटेगी काव्या की शादी
शो में जो उतार-चढ़ाव दिखाए जा रहे हैं, इसमें बताया जा रहा है कि काव्या की कोख में वनराज नहीं बल्कि अनिरुद्ध का बच्चा पल रहा है। यह सच शाह हाउस को हिला कर रख देने वाला है और काव्या की शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। काव्या और अनिरुद्ध के वन नाइट स्टैंड को वनराज बिल्कुल भी सहन नहीं कर पाएगा और उसके अंदर नफरत की आग पनपने लगेगी। उसे वह पल भी याद आएंगे जब उसने अनुपमा को धोखा दिया था।
होगी नई एंट्री
इस शो में जल्द ही निखिल परमार की एंट्री बताई जाने वाली है। वह अब तक शो काशीबाई बाजीराव और फिल्म हीरोपंती 2 में दिखाई दे चुके हैं। इस शो में अंकुश के नाजायज बेटे के रोल में विराज कपूर की भी एंट्री होने वाली है। उनकी एंट्री के साथ बरखा के ट्रॉमा में जाने का एपिसोड दिखाया जाएगा। शो में एक कैमियो भी दिखाई देने वाला है और मालती देवी की यंग जिंदगी की झलक दिखाई जाएगी। इसे निभाने के लिए एक एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है लेकिन फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सामने आएगा अनुज का सच
मालती देवी और अनुज का जो सच है वह जल्द ही सबके सामने आएगा। सब लोगों को यह पता चल जाएगा कि वह अनाथ नहीं है और उसकी असली मां कोई और नहीं बल्कि मालती देवी है।
