Earn Money from Dailyhunt: घर का काम करने के बाद अगर समय बचता है तो सभी महिलाएँ ये सोचती हैं कि उन्हें कोई पार्ट टाइम जॉब या फिर बिजनेस करने का मौका मिल जाये जिससे उनके घर की आमदनी बढ़ जाये तो कितना अच्छा रहेगा। आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने का मौका देगा। लेकिन उसके लिए आपको कुछ आसान काम इस ऐप के लिए करने होंगे।
इस ऐप का नाम है डेली हंट ऐप (Earn Money from Dailyhunt), जो आजकल घरेलू महिलाओं को घर बैठे कमाने का मौका देता है। तो आइये जानते हैं कि कैसे डेली हंट ऐप के जरिये आप घर बैठे पैसे कमा सकती हैं
डेली हंट ऐप क्या है ?
किसी भी ऐप से पैसे कमाने से पहले उस प्लेटफार्म के बारे में जानना जरूरी होता है। अगर हम ऐप के बारे में पता रहेगा तो हम आसानी से दिए गए स्टेप्स को पूरा कर पाएंगे और हमें कमाई करने में आसानी होगी। तो आपको बता दें कि डेली हंट ऐप (Earn Money from Dailyhunt) एक न्यूज़ पब्लिशिंग प्लेटफार्म है जो न्यूज पढ़ने के साथ वीडियो भी पब्लिश करता है। इस प्लेटफार्म पर आप न्यूज सुन सकती हैं, वीडियो देख सकती हैं और उसके साथ साथ आप इस ऐप के जरिये पैसे कमा सकती हैं।
डेली हंट कमाई कैसे करें

आपको इस ऐप से कमाई करने के लिए सबसे पहले इस ऐप पर अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद आपको डेली हंट के डेली हंट क्रिएटर प्रोग्राम को ज्वाइन करना होगा। जिसके बाद अब आपको अपने वीडियो बनाकर या फिर न्यूज कंटेंट लिखकर इस ऐप पर अपलोड करना होगा। ध्यान रखें कि आप जो भी वीडियो बनाएँ वो खुद आपकी वीडियो होनी चाहिए अन्यथा डेली हंट आपको पैसे नहीं देगा।
और जब आपकी वीडियो को लोग ज्यादा देखने लगेंगे तो डेली हंट ऐप आपको पैसे देगा। इस पैसे को आप सीधे अपने अकाउंट में मंगा सकती हैं, जिसके लिए आपको अपने अकाउंट की डिटेल्स देनी होगी।
डेली हंट क्रिएटर अकाउंट कैसे बनाएं

इस ऐप (Earn money from Daily Hunt) से पैसे कमाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है क्रिएटर अकाउंट बनाना। तो हम नीचे स्टेप्स में बताने जा रहे हैं कि आप इस ऐप पर क्रिएटर अकाउंट कैसे बना सकती हैं :
- सबसे पहले आपको गूगल क्रोम में जाकर डेली हंट क्रिएटर सर्च (Earn money from Daily Hunt) करना होगा, फिर इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर साइन अप का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- अब आप फेसबुक, गूगल अथवा मोबाइल नंबर की सहायता से साईन अप की शुरुआत कर सकती हैं।
- जिसमें आपको मोबाइल नंबर और ईमेल वैरिफिकेशन ओटीपी के माध्यम से करना होगा। ओटीपी वैरिफाई करते ही आप डेली हंट क्रिएटर अकाउंट के डैशबोर्ड पर पहुँच जाएँगी।
- जहाँ आपको लेफ्ट साइड में ऊपर की तरफ प्रोफाइल ऑप्शन में जाकर प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। जिसमे आपका नाम, पता, आयु और जेंडर आदि सामान्य जानकारी भरना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद आपका रिक्वेस्ट अप्रूवल चला जायेगा। और फिर करीब एक सप्ताह के अंदर आपके मेल पर रिक्वेस्ट अप्रूवल की डिटेल आ जाएगी।
जिसके बाद आपको वीडियो बनाकर डालनी होगी और फिर डेली हंट आपको हर महीने पैसे भेजना शुरू कर देगा।
