Saif Ali Khan slams people who claim knife attack was fake 9 months later reveals the truth
Saif Ali Khan slams people who claim knife attack was fake 9 months later reveals the truth

Overview: सैफ अली खान चाकू से हुआ था नकली हमला?

लगभग 9 महीने बाद, सैफ अली खान ने खुद पर हुए चाकूओं के हमले को नकली बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने सच्चाई का खुलासा किया।

Saif Ali Khan Stabbing Incident: इसी साल की शुरुआत में एक्टर सैफ अली खान के घर में हुई एक जानलेवा चाकूबाजी की घटना ने पूरे बॉलीवुड और सुरक्षा एजेंसियों को हिलाकर रख दिया था। 16 जनवरी की रात हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी के इरादे से एक शख्स सैफ और करीना के घर में घुस आया था। जब सैफ अली खान ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो हाथापाई में चोर ने उन पर चाकू से कई वार किए।

लोगों ने हमले को बताया नकली

यह वाकया अपने आप में बेहद डरावना था, खासकर जब यह पता चला कि वह हमलावर सैफ-करीना कपूर के छोटे बेटे जेह के कमरे तक पहुंच गया था। इस हमले में बुरी तरह लहूलुहान हुए सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी करके उनके शरीर से चाकू का एक टुकड़ा निकाला गया। लेकिन इस घटना के बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे मामले पर ही सवाल खड़े कर दिए। जब सैफ अली खान सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे, तो वह अपने पैरों पर चलते हुए दिख रहे थे। यह देखकर कई लोगों ने इस पूरे मामले को ही झूठा करार दे दिया।

‘सैफ ने बताया क्यों नहीं ली व्हीलचेयर

लगभग 9 महीने बाद, सैफ अली खान ने खुद इन तमाम आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो ‘टू मच’ में उन्होंने बताया कि अस्पताल से बाहर आते समय वह व्हीलचेयर के बजाय अपने पैरों पर चलते हुए क्यों दिखे। शो में काजोल और ट्विंकल ने सैफ को ‘असल जिंदगी का हीरो’ कहा, जिन्होंने अपने परिवार और बेटे जेह की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा।

जब चाकू लेकर कमरे में घुसा बदमाश

सैफ अली खान ने बताया कि वारदात की उस रात करीना बाहर गई हुई थीं और वह बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे जेह के साथ एक फिल्म खत्म करके सोने चले गए थे। रात के करीब 2 बज रहे थे, जब करीना घर लौटीं और उनकी थोड़ी बहुत बात हुई। तभी उनकी मेड भागती हुई आई और बताया कि जेह के कमरे में कोई घुस आया है, जिसके हाथ में चाकू है और वह पैसे मांग रहा है। यह सुनते ही सैफ को झटका लगा। वह बताते हैं, “मैं यह सुनते ही बिस्तर से कूदा और अंधेरे में जेह के कमरे की तरफ भागा। मैंने देखा कि वह आदमी जेह के बेड के पास खड़ा था और उसके हाथ में चाकू था।”

“वह पागलों की तरह चाकू चलाने लगा…”

सैफ ने आगे बताया कि उन्हें अंधेरे में लगा कि हमलावर उनसे कम उम्र का है। “मैं उसकी तरफ कूदा और हमारी हाथापाई होने लगी। वह पागलों की तरह खुद को बचाने के लिए चाकू चलाने लगा और उसने मेरे शरीर पर कई जगह वार किए।” एक्टर ने बताया कि असल मायने में जेह की नैनी ने उन्हें बचाया, जिसने बदमाश को पीछे की तरफ धकेला। लेकिन तब तक बदमाश सैफ पर कई वार कर चुका था। सैफ ने बताया कि उसने उनकी रीढ़ की हड्डी के पास भी वार किया था।

तैमूर ने किया था पिता से सवाल

हमले के बाद सैफ लहूलुहान थे। इस दौरान तैमूर ने अपने पिता से मासूमियत से पूछा, “अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?” सैफ ने जवाब दिया कि उन्हें ऐसा नहीं लगता, लेकिन पीठ में बहुत दर्द हो रहा है। बदमाश के भाग जाने के बाद, करीना बच्चों को लेकर करिश्मा कपूर के घर जाने वाली थीं। जब सैफ को अस्पताल ले जाने के लिए ऑटो-रिक्शा रोका गया, तो तैमूर ने भी अस्पताल जाने की जिद की। सैफ कहते हैं, उस पल तैमूर को देखकर उन्हें एक अजीब सी शांति मिली थी। अस्पताल में, जब सैफ ने एक अटेंडेंट से स्ट्रेचर लाने को कहा और उसने व्हीलचेयर देने की बात कही, तो दर्द में होने के बावजूद सैफ को अपना परिचय देना पड़ा, “मैं सैफ अली खान हूं और यह मेडिकल इमरजेंसी है।”

मीडिया का दबाव पड़ा भारी

अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय ‘फिट’ दिखने के आरोपों पर सैफ ने आखिर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद उन्हें कई तरह के सुझाव दिए गए थे, जिसमें मीडिया से कैसे निपटना है यह भी शामिल था। उन्होंने माना कि मीडिया बहुत उतावली हो रही थी और कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था, जो उन्हें बहुत बुरा लगा। सैफ ने कहा, “जब सब कुछ हो गया… सर्जरी के घाव की सिलाई कर दी गई थी। चलने में दर्द हो रहा था, लेकिन मैं चल सकता था। व्हीलचेयर की जरूरत नहीं थी।” 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...