Pakistani Fan Asks Alia Bhatt If She'll Ever Visit The Country, Her Reply Goes Viral
Pakistani Fan Asks Alia Bhatt If She'll Ever Visit The Country, Her Reply Goes Viral

Summary: पाकिस्तानी फैन के सवाल पर आलिया ने दिया दमदार जवाब

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट ने साफ कहा कि आज उनकी प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं, अब हर यात्रा में राहा का सवाल, “मम्मा कब लौटोगी” उनके साथ रहता है। एक पाकिस्तानी फैन के सवाल पर उनका सहज जवाब कि जहां काम ले जाए, वहीं जाऊंगी उनकी परिपक्वता दिखाता है।

Alia Bhatt Viral Response: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार आलिया भट्ट भी शामिल हुई। इस दौरान आलिया भट्ट से कई सवाल पूछे गए, सवाल पूछने वालों में से एक पाकिस्तानी फैन भी शामिल था। उस पाकिस्तानी फैन ने आलिया से जो सवाल पूछा, और आलिया ने उसका जो जवाब दिया, वह वायरल हो चुका है। आलिया से इस दौरान उनकी बेटी राहा और उम्र के साथ बदलती उनकी समझदारी से जुड़े सवाल भी किए गए। 

आलिया भट्ट भी सी बार रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई, जहां उनसे कई सवाल पूछे गए। इसी बीच एक पाकिस्तानी फैन ने उनसे पूछ लिया कि क्या वह कभी पाकिस्तान जाएंगी। आलिया ने बड़ी सहजता से मुस्कुराते हुए इस सवाल का जवाब दिया, “मेरा काम मुझे जहां ले जाए, मैं वहां चली जाऊंगी।” आलिया के इस जवाब ने लाइम लाइट लूट ली और उनका यह जवाब तुरंत वायरल हो गया।  

आलिया ने बताया कि इस बार उनका बाहर जाना इसलिए भी इमोशनल कर देने वाला था क्योंकि अब उनकी बेटी राहा इतनी बड़ी हो चुकी है कि पूछ सके, “मम्मा, आप कहां जा रही हो? कब लौटोगी?” आलिया ने साफ कहा कि राहा ने उनकी हर यात्रा के मतलब को अब बदल दिया है। अब काम के लिए निकलते समय उनके मन में सिर्फ शेड्यूल नहीं चलता, बल्कि बेटी का चेहरा भी होता है। उन्होंने हंसते हुए बताया कि राहा की पैपराजी के साथ अपनी एक दोस्ती हो चुकी है। वह कैमरे देखकर वह उतनी ही सहज हो जाती है, जितनी उसकी मां होती है।

किसी भी इंटरनैशनल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करना किसी भी आर्टिस्ट के लिए जिम्मेदारी भरा होता है। लेकिन आलिया दबाव महसूस नहीं करती हैं। उनके शब्दों में, “यह प्रेशर नहीं, बल्कि प्राइड है।” कान्स हो, मेट गाला या कोई ने इंटरनैशनल ईवेंट, आलिया ने बताया कि स्टेज पर सब कुछ जितना ग्रैंड दिखता  है, उसके बाद सब कुछ नॉर्मल हो जाता है। आलिया हंसते हुए कहती हैं “इतना ग्लैमर, इतने बड़े लुक्स और रात अक्सर पायजामा पहनकर पिज्जा खाकर खत्म होती है।”

अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए आलिया ने कहा कि 17-18 की उम्र में वह हर वक्त एनर्जी से भरी रहती थीं। वह कहती हैं कि मैं हर चीज को करना चाहती थी, हर कमरे में बिना सोचे घुस जाती थी। न डर, न झिझक लेकिन समय के साथ सफलता और असफलता दोनों ने उन्हें स्थिर बनाने में मदद की है। वह कहती हैं, “मैं आज भी उतनी ही उत्साही हूं, पर अब मेरा तरीका पहले की अपेक्षा शांत हो गया है। मैं थोड़ी समझदार हो गई हूं।” आलिया यह मानती हैं कि वह अब भी कभी-कभी वह उस निडर 18 साल की लड़की को फिर से पकड़ लेना चाहती हैं, जो रिजल्ट की परवाह किए बिना अपना सब कुछ झोंक देती थी।

नेपोटिज्म के मुद्दे पर आलिया ने बेझिझक कहा कि अंत में सिर्फ दर्शक ही तय करते हैं कि कौन टिकेगा और कौन जाएगा। उन्होंने कहा, “अगर आप कुछ लेकर आते हैं, कुछ असली और मूल्यवान तो सब माफ है।” आलिया भट्ट मानती हैं कि भले ही अब वह मां बन चुकी हैं, सफलता पा चुकी हैं या दुनिया घूम चुकी हैं लेकिन एक चीज को वह नहीं खोना चाहती हैं और वह है जिज्ञासा। आलिया कहती हैं, “जो भी हो, मैं हमेशा सीखते रहना चाहती हूं।”

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...