यूं तो Norway को मध्यरात्रि के सूरज का देश कहकर पुकारा जाता है। इसके साथ-साथ अब तैरता हुआ एग्जिबिशन सेंटर भी नार्वे की पहचान बन जाएगा। सालमन मछली की आंख से प्रेरित ये तैरता एग्जिबिशन सेंटर 1,000 टन वजनी होगा। यहां आप नाव के ज़रिए पहुंच पाएंगे। सालमन मछली के स्केल बनाने के लिए यहां 9,500 हाई ग्रेड स्टेनलेस स्टील की शीट लगाई जाएगी। इनकी चमक सालमन मछली की त्वचा की भांति दिखाई देगी। इसमें 650 वर्ग मीटर का एग्जिबिशन एरिया होगा। यह निर्माणाधीन प्रदर्शनी केंद्र मछली पालन के स्थायी तरीके की संभावनाओं के बारे में सीखने और जानकारी के लिए विकसित किया गया है। ये एग्जिबिशन सेंटर 26 मीटर लंबा और 15 मीटर ऊंचा होगा।
Norway के इस 1,000 टन वज़नी एग्ज़िबिशन सेंटर का रास्ता नाव से करना होगा तय
