Grehlakshmi Dopahar: गृहलक्ष्मी दोपहर ने शनिवार, 28 दिसम्बर को शाम्भवी एग्जीबिशन के साथ अपने 5वें सेशन का कार्यक्रम सफलतापूर्व संपन्न किया। ये कार्यक्रम बत्रा टैंट, नई दिल्ली, पीतमपुरा में आयोजित किया गया। हर बार की ही तरह इस बार भी महिलाओं ने गृहलक्ष्मी दोपहर के इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। शाम्भवी एग्जीबिशन की कोर कमेटी की सदस्य रेनू मल्होत्रा और इंदु तोमर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनी और गृहलक्ष्मी दोपहर के साथ मंच को साझा किया। कार्यक्रम के ब्रांड पार्टनर रहे क्लोविया (लॉन्जरी ब्रांड) और कोर एंड प्योर (एसेंशियल ऑयल ब्रांड), जिसके बारे में वहां मौजूद महिलाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कई तरह के मजेदार गेम्स के साथ क्विज भी किया गया, जिसमें जीतने वाली महिलाओं को गृहलक्ष्मी की तरफ से गिफ्ट बांटे गए। इस कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पहुंची गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 की फाइनलिस्ट रश्मि ने अपनी वॉक से लोगों को दीवाना बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गृहलक्ष्मी की मस्तमौला एंकर विजय मिश्रा की चुलबुली बातों और मसखरे अंदाज के साथ हुई। इसके बाद बारी आई फिट एंड एक्टिव गेम की, जिसमें महिलाओं को चैलेंज दिया गया खुद की फिटनेस को साबित करने का। इस गेम में विजेता रहीं बिंदिया गर्ग और अंजू मित्तल को गृहलक्ष्मी दोपहर ने गिफ्ट हैंपर दिए। इसके बाद एग्जीबिशन में आईं महिलाओं से डांस एंड फ्रीज़ एक्टिविटी कराई। इस मस्तीभरे गेम में डॉली शर्मा और पूनम गर्ग ने बाजी मारते हुए गृहलक्ष्मी की तरफ से इनाम जीता।
महिलाओं को दी गई लॉन्जरी ब्रांड क्लोविया की जानकारी

साल 2015 में स्थापित हुआ ब्रांड क्लोविया लॉन्जरी वर्ल्ड में आज एक बड़ा नाम है। इस ब्रांड न सिर्फ भारत में महिलाओं के लिए लॉन्जरी का अनुभव बदला है बल्कि उनमें आत्मविश्वास और खुशी का उपहार देने के मिशन के साथ, इस क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। क्लोविया ‘कर्व फिट टेस्ट’ के जरिए, 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को उनका परफेक्ट ब्रा साइज खोजने में मदद करता है। 9 अलग-अलग बॉडी टाइप को ध्यान में रखते हुए, क्लोविया हर महिला के लिए परफेक्ट फिट सुनिश्चित करता है। आज, क्लोविया हर सेकंड में एक ब्रा बेचने का गर्व करता है, जो उनके ग्राहकों के विश्वास और प्यार का प्रतीक है। हर प्रोडक्ट के साथ, क्लोविया महिलाओं को सुंदर और आत्मविश्वासी महसूस करने के लिए प्रेरित करता है, जिससे वे गर्व से कह सकें, “खुशी मेरी सुपर पावर है।”
हैप्पी हार्मोन्स के लिए एसेंशियल ऑयल

गृहलक्ष्मी दोपहर के इस कार्यक्रम में ब्रांड पार्टनर रहे क्योर एन्ड प्योर की संस्थापक प्रियंका सचदेवा ने एक सेशन लिया। जिसमें उन्होंने एसेंशियल ऑयल को लेकर बहुत सी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह हर खुशबू वाली चीज़, जैसे-कोई फूल, कोई मसाला या जड़ जिसमें महक होती है, से एसेंशियल ऑयल प्राप्त किया जाता है। इसके अलावा कोई भी एसेंशियल ऑयल किस तरह आपके हैप्पी हार्मोन्स और मूढ़ को बैलेंस करता है। साथ ही आपकी बाहरी सुंदरता को भी निखारने में सहायता करता है। इस सेशन के बाद क्विज एक्टिविटी कराई गई। जिसमें अंकिता गर्ग गोयल, सारिका गुप्ता, पूनम गर्ग ने सही जवाब देकर कोर एंड प्योर की तरफ से हैंपर जीते।
रैंप वॉक के साथ कार्यक्रम का खूबसूरत समापन
गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2024 की फाइनलिस्ट रश्मि ने महिलाओं के साथ रैंप पैर दिलकश वॉक की। इस दौरान महिलाएं खूब मस्ती के मूड में नजर आईं। और इसी के साथ इस खूबसूरत दोपहर का समापन किया गया।
