अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' का नाम बदलकर 'मिशन रानीगंज: द भारत रेस्क्यू' किया: Mission Raniganj
Mission Raniganj-The Bharat Rescue

Mission Raniganj: इस समय देश में इंडिया वर्सेज भारत चर्चा का केंद्र है। मनोरंजन जगत की बात करें तो सेलिब्रेटीज इस समय कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। ऐसे में किसी भी किस्म के विवाद से बचने के लिए अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम द ग्रेट इंडियन रेसक्यू से बदलकर मिशन रानींगज: द भारत रेस्क्यू कर दिया है। अक्षय ने इंसटाग्राम पर पहले मोशन पोस्टर के साथ इसका नाम बदलने का एलान कर दिया है। मोशन पोसट को शेअर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि हीरो मैडल का इंतजार नहीं करते वो वो करते हैं जो सही होता है। इस फिल्म का निर्देशन टीनू देसाई कर रहे हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें अक्षय के अपोजिट परिणिती चोपड़ा हैं। दोनों को इससे पहले साल 2019 में आई फिल्म केसरी में देखा गया था।

तीसरी बार बदला गया है नाम

इस फिल्म के नाम को जितना बदला गया है उतना शायद ही किसी के नाम को बदला गया हो। पिछले साल जब इस फिल्म की घोषणा हुई थी तब इसका नाम कैप्सूल गिल था। उसके बाद द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू और अब मिशन रानीगंज द भारत रेस्क्यू कर दिया है। इस समय को देखते हुए अक्षय का नाम बदलने का निर्णय सही है। वैसे भी इंडिया वर्सेज भारत के संदर्भ में सेलिब्रेटीज का मत भी सामने आ रहा है। जहां एक ओर बिग बी ने भारत की मां जय लिखकर ट्वीट किया तो जैकीश्राफ का कहना है यह कोई खराब बात नहीं है। भारत बोलना कोई बुरी बात नहीं है। नाम बदलेगा हम थोड़ी बदलेंगे।

इंजीनियर जसवंत सिंह के अवतार में

अक्षय कुमार इस फिल्म में इंजीनियर जसवंत सिंह के अवतार में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1989 में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह घटना बिहार के रानीगंज में हुई थी। इसे मिशन रानीगंज के नाम से भी जाना जाता है। जहां माइनिंग इंजीनियर जसवंत ने 350 फिट नीचे फंसे 65 मजदूरों की जान को बचाया था। उस समय जसवंत सिंह एक नायक के तौर पर उभरे थे। यह उनका साहस ही था कि वो मजदूर बच पाए थे।