Summary: संजय कपूर की बहन मंधीरा ने करिश्मा को कहा एक मजबूत मां

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार में संपत्ति और विरासत को लेकर कानूनी विवाद चल रहे हैं। इसके बीच संजय की बहन मंधीरा कपूर ने करिश्मा की तारीफ़ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन मां बताया।

Karisma Kapoor Best Mother: बॉलीवुड की फ़ेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या शो नहीं, बल्कि परिवार और रिश्तों की कहानी है। उनके पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे से गुज़र रहा है। एक जाने-माने उद्योगपति और सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन संजय कपूर ने जून 2025 में महज 53 वर्ष की उम्र में दुनिया छोड़ दिया। उनका जाना परिवार के लिए न सिर्फ भावनात्मक झटका था, बल्कि इसने कारोबारी और कानूनी विवादों को भी जन्म दिया। अब संजय कपूर की बहन मंधीरा ने करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहतरीन मां बताया है। 

संजय कपूर की बहन मंधीरा ने हाल ही में करिश्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहद अच्छी मां हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि करिश्मा ने अपने बच्चों समायरा और कियान को कठिन समय में संभालने का बेहतरीन काम किया है। जब परिवार कारोबारी विवादों और कानूनी चुनौतियों से जूझ रहा है, करिश्मा ने बच्चों के लिए घर और रिश्तों का संतुलन बनाए रखा। यह किसी भी मां के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होती है, और करिश्मा इसमें सफल साबित हुई हैं।

Sunjay Kapur with His Family and Karishma Kapoor
Sunjay Kapur with His Family and Karishma Kapoor

मंधीरा का यह भी कहना है कि करिश्मा आज भी परिवार से जुड़े रिश्तों को निभा रही हैं। वह न सिर्फ समायरा और कियान के लिए खड़ी हैं, बल्कि संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर से भी उनका संपर्क बना हुआ है। परिवार के भीतर मतभेद या दूरी की बजाय, करिश्मा रिश्तों को बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

संजय की बहन ने एक और अहम बात कही कि करिश्मा और संजय के बच्चे हमेशा कपूर परिवार का हिस्सा रहेंगे। दादा-दादी ने हमेशा समायरा और कियान पर खूब प्यार लुटाया है और यह जुड़ाव आगे भी बना रहेगा। परिवार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, बच्चों का स्थान उसमें हमेशा खास होता है।

संजय के निधन के बाद सोना कॉमस्टार की हिस्सेदारी और मालिकाना हक को लेकर विवाद भी सामने आए हैं। संजय की मां रानी कपूर ने दावा किया है कि उन्हें कंपनी से बाहर रखने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि, इन विवादों के बीच भी परिवार के भीतर रिश्तों की अहमियत कम नहीं हुई है।

12 जून 2025 को इंग्लैंड के विंडसर के गार्ड्स पोलो क्लब में क्वीन कप के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। खेलते समय एक मधुमक्खी ने संजय को काट लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और दिल का दौरा पड़ गया। मात्र कुछ ही मिनटों में यह दुर्घटना उनकी जिंदगी चली गई। वह अपने पीछे पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनके 6 साल के बेटे अजारियास के साथ-साथ करिश्मा के दो बच्चों 20 साल की समायरा और 14 साल के कियान को छोड़ गए हैं।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...