Karisma Kapoor celebrates Diwali with her kids as Kareena Kapoor sends a heartfelt message
Karisma Kapoor celebrates Diwali with her kids as Kareena Kapoor sends a heartfelt message

Summary: करिश्मा कपूर के क्रिप्टिक दिवाली पोस्ट का सच

करिश्मा कपूर ने इस दीवाली अपने बच्चों और परिवार के साथ सादगी से मनाया। उनके पूर्व पति संजय कपूर के निधन और संपत्ति विवाद के बावजूद उन्होंने “Positivity” शब्द के साथ एक दिल छू लेने वाला संदेश दिया।

Karisma Kapoor Post on Diwali: कई बार ऐसा होता है कि जिंदगी के सबसे कठिन दौर में भी एक छोटी सी रोशनी दिल को उम्मीद से भर देती है। कुछ ऐसा ही एहसास इस दीवाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के चेहरे पर भी झलकता नजर आया। उन्होंने अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ इस साल की दीवाली बेहद सादगी और शांति से मनाई। करिश्मा ने मिट्टी का दीपक जलाते हुए इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिससे यह पता चलता है कि उनकी जिंदगी में अभी तूफान आया हुआ है लेकिन वह संयम बरतने की कोशिश कर रही हैं। 

इस दिवाली करिश्मा के जीवन में एक गहरा सन्नाटा भी था। उनके पूर्व पति संजय कपूर का इस साल दुखद निधन हो गया। इस सबके बीच करिश्मा के बच्चों का अपने पापा की विरासत को लेकर कोर्ट केस भी चल रहा है। फिर भी करिश्मा ने इस दिवाली परेशानियों के बीच उम्मीद की किरण ढूंढने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एकफोटो शेयर की, जिसमें वह लाइट पिंक कलर का कुर्ता सेट पहने हुए हल्की मुस्कान लिए नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने बस एक शब्द लिखा — “Positivity”। यह शब्द बहुत कुछ कह गया। ऐसा लगा मानो वह अपने बच्चों के साथ-साथ खुद को भी यह याद दिला रही हों कि हर अंधेरे के बाद एक नया सवेरा जरूर आता है।

करिश्मा की इस पोस्ट पर उनके परिवार और फैंस ने खूब प्यार बरसाया। उनकी बहन करीना कपूर खान ने लिखा, “दुनिया की सबसे मजबूत लड़की — मेरी बहन। सिर्फ पॉजिटिविटी तुम्हारे और मेरे सैम और कियू के लिए।” वहीं करीना की ननद सबा पटौदी ने भी लिखा, “टाइट हग!”। इन शब्दों में अपनापन, गर्व और भावनाओं का गहरा समंदर झलक गया।

करिश्मा का व्यक्तिगत जीवन फिलहाल कानूनी लड़ाई के कारण सुर्खियों में है। संजय कपूर की संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है, इसे लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि संजय की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को 75 प्रतिशत संपत्ति मिली है, जबकि करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान को 25 प्रतिशत हिस्सा। करिश्मा के परिवार की ओर से वकील महेश जेठमलानी ने वसीयत में कई त्रुटियों की ओर इशारा किया है, जिनमें सबसे उल्लेखनीय यह कि पूरे दस्तावेज में स्त्रीलिंग शब्दों का प्रयोग हुआ है, जैसे “she” और “her”। उन्होंने कहा, “यह तो अजीब है कि संजय कपूर ने इस वसीयत पर जैसे किसी महिला की तरह हस्ताक्षर किए हैं।”

भले ही कानूनी तर्क अपनी जगह हैं लेकिन इन सबके बीच करिश्मा ने जिस तरह शांति बनाए रखी है, वह उन्हें सशक्त महिला बनाता है। वह न तो उन्होंने आगे आकर कोई बात कही, न ही अपने भावनाओं का ढिंढोरा पीटा और न ही कैमरों के सामने आंसू बहाए। करिश्मा ने इस दिवाली को हमेशा की तरह अपनी बाहन करीना और परिवार के बाकी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...