नारी शक्ति पर आधारित फिल्में
Films Showcasing Women Power

Films Showcasing Women Power : भारत में सदा से ही महिला को देवी की तरह पूजा गया है। शक्ति की अधिष्ठात्री माता दुर्गा को जहां शक्ति के लिए भक्त पूजते हैं, वहीं धन धान्य की आकांक्षा रखने वाले भक्तगण माता लक्ष्मी को पूजते हैं। जो भी भक्त विद्या और ज्ञान चाहते हैं, वे माता सरस्वती की पूजा करते हैं। भारत एक ऐसा राष्ट्र है जहां हमेशा से शक्ति, लक्ष्मी और विद्या तीनों महत्वपूर्ण आवश्यकताओं का पूरक महिला को ही माना गया है। ऐसे में इसी महिला की शक्ति पर समय समय पर भारतीय सिनेमा ने कई फिल्मे बनाई हैं। भारत में महिला शक्ति पर बनाई गई सर्वश्रेष्ठ दस फिल्मों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

नारी शक्ति पर आधारित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्में

मदर इंडिया

Mother India

महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन करने वाली बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में महबूब खान के निर्देशन में बाजी मदर इंडिया पहले स्थान पर है। बता दें इस फिल्म में नरगिस, सुनील दत्त, राज कुमार, राजेंद्र कुमार, शीला नाइक समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने काम किया था। 1957 में बनी इस फिल्म ने महिला शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन अपनी पटकथा और कलाकारों की एक्टिंग से किया था।

सीता और गीता

Sita and Geeta

सन 1972 में बनी सीता और गीता नारी शक्ति के भाव को समाज के सामने लाने में बेहद सफल फिल्मों में से एक है। बता दें निर्देशक रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, सत्येंद्र कप्पू, मनोरमा, प्रतिमा देवी समेत कई अन्य कलाकार नजर आए थे। सीता और गीता के तौर पर हेमा मालिनी के डबल रोल में दो जुड़वां लड़कियां की कहानी दिखाई गई थी जिसमे ये दोनो बचपन में बिछड़ गई थी और इनमे से एक बहन कमज़ोर थी तो दूसरी हिम्मती, साहसी और शक्तिशाली।

अर्थ

Arth

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वर्ष 1982 में निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में बनी अर्थ है। अर्थ उनके जीवन के ही एक हिस्से को दर्शाती है, जिसके विषय में उन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड में बताया था। इस फिल्म में शबाना आज़मी, स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा और रोहिणी हट्टंगड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की पटकथा बेवफाई से आहत हुई एक महिला में शक्ति जागृत करने को बेहतरीन ढंग से दर्शाती है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी और साथ ही 1982 के राष्ट्रीय पुरुस्कारों में इस फिल्म के लिए शबाना आजमी को बेस्ट एक्ट्रेस से नवाजा गया था।

दामिनी

Damini

साल 1993 में आई फिल्म दामिनी इस लिस्ट में शुमार एक बेहतरीन फिल्म है। सिनेमा इतिहास में पहली बार राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बलात्कार पर खुलकर बोलने वाली यह फिल्म बनी। उर्मी के साथ हुए बलात्कार के खिलाफ अपने ही परिवार और समाज से लड़ती दामिनी की यह कहानी एक प्रतिष्ठित फिल्म है। इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्री, ऋषि कपूर, सनी देओल, अमरीश पुरी, अश्विन कौशल समेत प्राजक्ता कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने काम किया था। इस फिल्म में दामिनी का किरदार बेहद दमदार और शक्तिशाली था।

लज्जा

Lajja

साल 2001 में महिला सशक्तिकरण पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म लज्जा एक बेहतरीन फिल्म है जिसका निर्देशन दामिनी के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने ही किया था। इस फिल्म में चार अलग अलग महिलाओं की अलग अलग कहानियों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, रेखा, माधुरी दीक्षित, महिमा चौधरी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अजय देवगन जैसे फिल्मी जगत के बड़े चेहरे नजर आए थे।

मणिकर्णिका : दा क्वीन ऑफ झांसी

Manikarnika: The Queen of Jhansi

साल 2019 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कंगना रनौत ने किया था। इस फिल्म ने कंगना निर्देशन के साथ साथ झांसी की महारानी, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में नजर आई थी। स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की असली कथा को दर्शाती इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभाने वाली अंकिता लोखंडे ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें भी ऑडियंस ने खूब सराहा था। इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी प्राप्त हुआ था।

यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

पद्मावत

Padmavat

वीर राजपूत महारानी पद्मिनी के शौर्य को प्रदर्शित करने वाली फिल्म पद्मावत भी महिला सशक्तिकरण के अप्रतिम भाव को दिखाने में सफल हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यूं तो बहुत विरोध भी झेलना पड़ा था, लेकिन सेंसर बोर्ड के इंटरफेयर के बाद इस फिल्म में कई बदलाव हुए और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

फैशन

Fashion

साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन को डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने बनाया था। इस फिल्म में मॉडलिंग और फैशन की दुनिया की भद्दी सत्यता को प्रस्तुत करने का साहस करते हुए भंडारकर ने एक बेहतरीन फिल्म का निर्माण किया था। प्रियंका चोपड़ा जोनास, कंगना रनौत, मुग्धा गोडसे, अरबाज खान समेत अर्जन बाजवा इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए थे।

इंग्लिश विंग्लिश

English Vinglish

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्मों में इंग्लिश विंग्लिश शुमार है। बता दें इस फिल्म में श्रीदेवी काम पढ़ी लिखी एक घरेलू महिला के रूप में दिखाई गई हैं जो अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। फिल्म की शुरुआत में उनका परिवार उनका मजाक उड़ाता है और उनको अंग्रेजी ना आने पर उनसे भद्दा व्यवहार करता है। बाद में श्रीदेवी विदेश में जाकर अंग्रेजी सीखती हैं और अपनी क्लाइमैक्स स्पीच से एक गहरा प्रभाव पैदा करती हैं।

थप्पड़

Thappad

घरेलू हिंसा के विरोध में स्वर बुलंद करती यह फिल्म एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में दिखाई गई हैं। एक थप्पड़ की गूंज तापसी की आंखें खोल देती है, जिसके बाद तापसी अपने पति को छोड़ने का फैसला करती हैं। इस फिल्म ने घरेलू हिंसा की समस्या पर दमदार प्रश्न उठता तापसी का किरदार ऑडियंस को काफी पसंद आया था।

इनके अलावा पिंक, क्वीन, चांदनी बार, गुलाब गैंग, सुपर नानी, छपाक आदि कई फिल्मे महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन प्रदर्शन करती नजर आई थी।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...