इस रक्षाबंधन बहनों को ऐसे खुश करें भाई: Raksha Bandhan Gift Ideas
Raksha Bandhan Gift Ideas

Raksha Bandhan Gift Ideas: भाई और बहन के निश्चल प्यार से जुड़ा रक्षांबधन का त्यौहार इस साल पूरे भारत में 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन का बहने साल भर इंतजार करती हैं, कि कब वो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेंगी और कब भाई उनको तोहफा देगा, रक्षाबंधन पर भाई भी अपनी बहनों को खुश करने के लिए उनके लिए सबसे खास और कीमती तोहफे की तलाश में होते हैं। अगर आप भी इस बार अपनी बहन को कुछ अलग सा तोहफा देना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहें हैं कि क्या दिया जाए, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और पाएं कुछ यूनीक गिफ्ट्स आइडियाज जिनको देखकर आपकी बहन का चेहरा खिल उठेगा।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu

इस रक्षा बंधन अपनी बहनों को खुश करने के लिए भाई देख सकते हैं, उन्हें ये उपहार : Raksha Bandhan Gift Ideas

Raksha Bandhan Gift Ideas
Raksha Bandhan Gift Ideas List

कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स

आजकल कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स काफी चलन में है इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को उसकी पसंद की किसी भी चीज जैसे कॉफी मग, फोन कवर आदि को कस्टमाइज करा कर उसे दे सकते हैं। अपने लिए बना हुआ यह खास तोहफा पाकर आपकी बहन जरुर खिल उठेगी।

स्मार्ट वॉच

अगर आपकी बहन घडी बांधने का शौक रखती है तो घडी उसके लिए एक बढ़िया भेट हो सकती है। ऐसे में आप उसे स्मार्ट फीचर और स्टाइलिश दिखने वाली कोई अच्छी सी स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपकी बहन को स्टाइलिश लुक देने के साथ साथ इसके स्मार्ट हैल्थ फीचर्स उसकी सेहत का भी ख्याल रखेंगे।

मनपसंद लेखक की किताबें

पढ़ने में दिलचस्पी रखने वाली बहन को आप चाहें तो उसके पसंदीदा लेखक की कुछ बढ़िया किताबें उसे भेट कर सकते हैं। इस तोहफे को पाकर वह एकदम खुश हो जायेगी। उसे यह भी एहसास हो जाएगा कि उसका भाई उसकी पसंद जानता और समझता है।

स्टाइलिश हैंडबैग

लड़कियों को नए नए हैंडबैग्स रखने का काफी शौक होता है, इस रक्षाबंधन पर आप भी अपनी बहन को किसी अच्छी कंपनी का हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें भी आप उसको या तो उसके फेवरेट कलर का हैंडबैग या फिर उसकी किसी ड्रेस के साथ का मैचिंग हैंडबैग लाकर दे सकते हैं।

यह भी देखे-ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 8 कोरियन ब्यूटी टिप्स: Korean Beauty Tips

चॉकलेट भी कर सकते हैं गिफ्ट

यदि आपकी बहन मीठी की शौकीन है तो इस बार आप उसे उसकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल चॉकलेट के बड़े-बड़े और सुपर फैंसी हैंपर बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। जिसमें कई तरह की चॉकलेट और टेस्टी कैंडी आती हैं। आप चाहे तो चॉकलेट हैंपर को भी बहन की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज्ड करवा सकते हैं। आपका यह गिफ्ट उन्हें काफी पसंद आ सकता है।

मेकअप किट

लड़कियों को मेकअप किट गिफ्ट करना भी एक बढ़िया आइडिया हो सकता हैं। अगर आपकी बहन भी मेकअप लवर है तो आप उन्हे किसी अच्छी कंपनी की लिपस्टिक, आईशैडो पैलेट, या फिर कोई मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। अधिकतर लड़कियां मेकअप किट को देखकर काफी खुश हो जाती हैं।

स्किन केयर प्रोडक्ट्स रेंज

आज के समय में सभी लोग अपनी स्किन को लेकर काफी सजक रहते हैं। और लड़कियां तो खास तौर पर अपनी स्किन का खास ख्याल रखना पसंद करती हैं, ताकी उनका चेहरा बेदाग, स्मूद और मुलायम बना रहे। इसलिए आप इस रक्षाबंधन पर उसकी रक्षा के वचन के साथ साथ उसकी स्किन की रक्षा के लिए भी एक कदम उठा सकते हैं, उसे किसी अच्छी ब्रांड का स्किन केयर प्रोडक्ट गिफ्ट भेट करके खुश कर सकते हैं।

प्रीमियम परफ्यूम

प्रीमियम परफ्यूम भी एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि खुशबू तो हर किसी को पसंद होती है, तो इस रक्षाबंधन आप भी अपनी बहन को कोई अच्छा सा परफ्यूम या डीयो गिफ्ट करके उसे खुश कर सकते हैं। इस समय आपको बाजार में हर तरह के परफ्यूम या डीयो मिल जाएंगे जो आपके बजट में भी फिट बैठेंगे।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...