NDA 1st Batch Of Women: देश की बेटियां अब किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। वह हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। कुछ ऐसा ही अब भारत के सैन्य इतिहास में भी देखने को मिला, जहां शुक्रवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) के 148वें कोर्स से 17 महिला कैडेट्स का पहला बैच पास हुआ। इन महिला कैडेट्स ने पुरुष कैडेट्स के साथ मिलकर पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। यह पहली बार हुआ जब महिला और पुरुष कैडेट्स ने साथ में परेड की। यह वह पल था जिसका देश की बेटियों को लंबे समय से इंतजार था। सबसे खास बात यह रही कि इन 17 महिला कैडेट्स में आर्ट्स स्ट्रीम में स्टूडेंट श्रुति ने टॉप किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। तो चलिए जानते हैं कि अलग-अलग स्ट्रीम में किस-किस ने टॉप किया है।
टॉपर्स के नाम
बीए स्ट्रीम में टॉप करने वाली श्रीति दक्ष पहली महिला कैडेट बनीं जिन्हें सिल्वर मेडल और चीफ ऑफ एयर स्टाफ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बीएससी स्ट्रीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर लकी कुमार को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ट्रॉफी दी गई। वहीं, कंप्यूटर साइंस ब्रांच में टॉप करने वाले बटालियन कैडेट कैप्टन प्रिंस कुमार कुशवाहा को चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी से सम्मान मिला।
NDA में कब हुई महिलाओं की एंट्री?

अब सवाल यह उठता है कि आखिरकार एनडीए में महिलाओं की एंट्री कब हुई तो आपको बता दे, साल 2021 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने एनडीए के लिए लड़कियों के आवेदन की इजाजत दी थी। 2022 में NDA के 148वें कोर्स में पहली बार 19 महिला कैडेट्स को एडमिशन मिला था, जिनमें 10 आर्मी के लिए, 6 एयरफोर्स और 3 नेवी के लिए चुनी गई थीं। इनमें से दो ने ट्रेनिंग के दौरान इस्तीफा दे दिया। बाकी जो अभी 17 लड़कियां पासआउट हुई हैं, वो वही हैं जिन्होंने अगस्त 2022 में NDA जॉइन किया था और तीन साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद पासआउट हुई हैं।
NDA में जाने का क्या है प्रक्रिया
जिन भी लड़कियों को अगर एनडीए में जाना है, तो उन्हें सबसे पहले UPSC की तरफ से हर साल एनडीए के लिए एप्लीकेशन जारी किया जाता है, जिसके जरिए आवेदन की जाती है। फिर इंटरव्यू परीक्षा पास करना होता है और उसके बाद फिजिकल फिटनेस के साथ मेडिकल टेस्ट कराया जाता है। इन चरणों को पास करने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इस साल का एनडीए का एप्लीकेशन फॉर्म जारी हो चुका है। आवेदन करने के लिए अंतिम डेट 17 जून 2025 है।
कैसे कर सकते हैं अप्लाई

- NDA में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://upsconline.nic.in/ पर जाना होगा।वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर UPSC NDA 2 or UPSC CDS 2 Application के लिंक पर जाना होगा।
- अब Apply Online के लिंक पर जाएं। इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
