लंबे समय से ये कयास लगाया जा रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार है या नहीं। वहीं पोस्टर आने के साथ ही ये बात साफ हो गई है कि इसमें अक्षय कुमार की जगह इस बार कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे। कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के तीन पोस्टर शेयर किए हैं।
पहले दो पोस्टर्स में उनका चेहरा नजर आ रहा है। पहले पोस्टर में कार्तिक सोफे पर बैठे हैं और उनके पीछे दो मोमबत्ती जलती दिख रही हैं। अगर आप इस फोटो को गौर से देखेंगे तो कार्तिक के पीछे एक पेंटिग नजर आ रही है, उसमें वही नृत्यांगना नजर आ रही है जो ‘भूल भूलैया’ में नजर आई थी। ये उसी नृत्यांगना की तस्वीर है जिसका किरदार एक्ट्रेस विद्या बालन ने निभाया था।
वहीं दूसरे पोस्टर में कार्तिक खोपड़ी और कंगाल के बीच लेटे नजर आ रहे हैं। साथ ही अगर हम तीसरे पोस्टर की बात करें तो इसमें कार्तिक दरवाजे के बाहर देखते नजर आ रहे हैं। तीनों पोस्टर देखकर ये बात तो साफ हो गई है कि पहले पार्ट की तरह ही ये फिल्म भी काफी दिलचस्प होगी। बता दें कि तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि ये एक हॉरर मूवी है।
ये भी पढ़ें –
इन 5 तरीकों से बचें बारिश में होने वाले खतरनाक बीमारियों से
इस मॉनसून खाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स
ये खाद्य पदार्थ रखेंगे डिप्रेशन की समस्या से दूर ….
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
