करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर लंबे टाइम से प्ले स्कूल जा रहे हैं। तैमूर अभी 18 महीने के हैं उन्हें अक्सर नैनी के साथ प्ले स्कूल जाते देखा जाता है लेकिन इस बार पेरेंट्स करीना-सैफ बेटे तैमूर को लेकर प्ले स्कूल पहुंचे। तैमूर की क्लास फोटो सामने आई है जिसमें वे अपने पेरेंट्स और क्लासमेट्स के साथ पोज देते दिख रहे हैं। तैमूर रेड चैक शर्ट में मॉम करीना की गोद में हैं, वहीं पापा सैफ उनके बगल में खड़े हुए हैं। इस तस्वीर को तैमूर हमेशा संजोकर रखना चाहेंगे।
हाल ही में करीना कपूर टीम नाम के अकाउंट से एक फोटो शेयर हुआ, जिसमें तैमूर अपने प्ले स्कूल के क्लासमेट्स के साथ नजर आ रहे हैं। तैमूर अपने पेरेंट्स की गोद में हैं। इस फोटो में तैमूर के दोस्त अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।
तैमूर के स्कूल ने ये फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “Proud & happy parents of our Early Explorer’s class of 2018 – the first step in a lifelong journey of exploration, creativity & learning।”
सभी सोचते थे कि तैमूर एक महंगी स्कूल में जाते होंगे और उसकी फीस लाखों रुपये होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। तैमूर के इस स्कूल कम जिम की 3 महीने की फीस 15,000 रु. है. यानी इसके हर महीने का चार्ज महज 5,000 रु. है। यहां बच्चों की वीक में महज एक दिन की क्लास लगती है।
लंदन में भी तैमूर के चाहने वालों की कमी नहीं है। हाल ही में सैफ अपने परिवार के साथ लंदन में छुटि्टयां मना रहे थे। वहां भी लोग तैमूर की तस्वीरें खींचने से बाज नहीं आए.जिसमें एक फोटो में तैमूर स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में उनका बैलेंस बिगड़ते हुए दिखता है जबकि करीना इससे बेखबर बड़े आराम से फोटो के लिए पोज देती दिखी थीं। तीनों की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें सैफ तस्वीर खींचने से मना करते नजर आ रहे हैं।
