रज़ाक ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन साल 1999 में आई फिल्म ‘बादशाह’ में उनके किरदार मानिकचंद से वे सुर्खियो में आ गए थे। वैसे रज़ाक फिल्मों में साल 1994 से ही एक्टिव थे। उन्होंने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ में उनका किरदार निंजा चाचा और ‘अंखियों से गोली मारे’ में टक्कर पहलवान नामक उनका किरदार लोगों को आज भी याद है।
देखिए अमिताभ बच्चन और गोविंदा के साथ रज़ाक खान के इस छोटे से सीन को देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि फिल्म इंडस्ट्री ने रज़ाक के रूप में कैसी प्रतिभा को खो दिया है। देखिए फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ये सीन-

इसके अलावा उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘हंगामा’, ‘नायक’, ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इस साल आई ‘क्या कूल हैं हम 3’ रजाक की आखिरी हिन्दी फिल्म है।
ये भी पढ़े-
जानिए आर. माधवन से जुड़ी कुछ खास बातें
बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंची साइना नेहवाल
इस गाने में देखिए अनुष्का के लाजवाब डांस मूव्स
आप हमें फेसबुक , ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
