मौजूदा दौर में तुरंत फैसले सुना दिए जाए ,ऐसा कम ही देखने को मिलता है, इसलिये इस सीजन में अदालत का उद्देश्य कानूनी अदालत की भूमिका याद दिलाना है। इस शो में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि ‘राय रखने का अधिकार सबको है पर न्याय करने का हक सिर्फ अदालत को‘ जिसका अभिप्राय यह है कि जहाँ हर किसी को अपना विचार व्यक्त करने की आजादी है,वहीं आदेश देने और न्याय करने का अधिकार केवल न्यायिक व्यवस्था को है।

 

क्या है खास इस बार-

-कॉन्टिलो टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित अदालत 2 में आकर्षक कहानियां दिखाई जायेंगी, जहां पर फैसले तथ्यों और पूरी छानबीन के बाद दिये जाते हैं। हमेशा न्याय के पथ पर चलते हुए केडी पाठक की नजर हर छोटी-बड़ी चीजों पर रहती है और इस सीजन में हम इस चतुर वकील को निडरता के साथ दिलचस्प कानूनी मामले सुलझाते हुए देखेंगे। वह सभी लोगों को न्याय दिलाने के अपने मिशन पर अग्रसर है।

-शो में प्रतिभाशाली रोनित रॉय केडी पाठक का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही कई चर्चित कलाकारों ने भी शो में प्रमुख भूमिकाएँ अदा की हैं। टिस्का चोपड़ा, रक्षंदा खान,अमित टंडन, समीर धर्माधिकारी, आनंद गोरडिया व अन्य प्रसिद्ध कलाकार शो में रोनित के विरूद्ध सरकारी वकीलों की भूमिका में दिखाई देंगे।

 

प्रतिक्रियायें:

सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के ईवीपी और बिजनेस हेड दानिश खान ने कहा कि अदालत में हमारे समाज में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया है। केडी पाठक के माध्यम से एक आदर्श कानूनी वकील के प्रति सम्मान का प्रदर्शन किया गया है। केडी अप्रत्याशित, तेज और वाकचतुर है, लेकिन वह हमे शो कानून का सही पक्ष लेते हैं। केडी के रूप में रोनित रॉय हमारे दर्शकों को रोमांचित करेंगे। शो की अलग-अलग एपिसोड के कथानकों में हमारे वर्तमान समय की झलक दिखाई देगी।

रोनित रॉय ऊर्फ केडी पाठक ने क्या कहा

 

 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अदालत सीजन 2 के लिये एक बार फिर सोनी एन्टरटेनमेंट टेलीविजन के साथ जुड़़ कर मुझे बेहद खुशी हो रही है क्योंकि यह शो और इसमें केडी पाठक का मेरा किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है। पिछले सीजन को शानदार सफलता मिली थी और सीजन 2 में मैं एक बिल्कुल नये अवतार में नजर आऊँगा क्योंकि इसकी प्रस्तुति और कहानी दोनों ही बिल्कुल नये हैं। कुल मिलाकर यह एक रोमांचक नया सीजन होगा और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक इसका आनंद उठायेंगे।

 

केडी पाठक को अपराध के खिलाफ संघर्ष करते देखें, 4 जून से प्रत्येक शनिवार और रविवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी पर।

 

यह भी पढ़ें-

‘साहिब बीवी और बॉस‘ में होगा डायरी का लफड़ा

कपिल का उड़ाया मजाक सानिया मिर्जा और फराह खान ने

ड्रेसिंग में मिक्स-मैच पसंद करती हैं शबाना आज़मी

जाने योगासन के बारे में 10 जरूरी बातें

असल जिंदगी में परफेक्ट गृहलक्ष्मी हैं रवीना टंडन

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।