कांन्स की क्वीन कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कांन्स से जुड़ने के 17 वें साल में एक बार फिर ये प्रूव कर दिया की वो कांन्स को लेकर कितनी उत्साहित रहती हैं. इस बार भी ऐश्वर्या कांन्स में अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची है और बतौर लॉरिअल की ब्रांड एम्बेसडर वहां पहुंची हैं. 
कांन्स में अपने तीसरे दिन ऐश्वर्या ने पहना ये सिल्वर ड्रेस, लेकिन इस बार उनके लुक से जो ड्रेस चर्चाओं में है वो है उनका बटरफ्लाई ड्रेस. 
 



 
ऐश्वर्या ने कांन्स के पहले दिन मनीष अरोड़ा के कलेक्शन से  ब्राइट कलर की सीक्वेंस वाली ड्रेस चूज़ की थी. इस ड्रेस में ऐश्वर्या मौसम और मूड के हिसाब से बहुत फ्रेश नज़र आरही थी. उनके ड्रेस का पीला ब्लू शादी उनकी आँखों के रंग से मैच करता नज़र आरहा था. इस मौके पर ऐश्वर्या ने बहुत ही लाइट मेकअप कैर्री किया था.
 



 
रेड कारपेट के लिए ऐश्वर्या ने दुबई के फैशन डिज़ाइनर माइकल सिंको की पर्पल कलर की फिश कट गाउन चूज़ किया.  इस ड्रेस का परफेक्ट कट जहाँ ऐश्वर्या के फिगर को हाईलाइट कर रहा था वहीँ ड्रेस का पर्पल कलर ऐश के स्किन कलर के साथ बहुत फब रहा था. ऐश्वर्या के इस बटरफ्लाई ड्रेस के डिटेल्ड वर्क का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की इसे तैयार करने में 3000 घंटों की मेहनत लगी थी. 
 



 
वैसे ऐश्वर्या के साथ कान्स पहुंची उनकी बेटी आराध्य से भी लोगों की नज़र नहीं हट रही थी.