71 वें कांन्स फिल्म समारोह में हुमा कुरैशी बतौर ग्रे गूस की ब्रांड एम्बेसडर गयी थी। वहां मीडिया से बात करते हुए उनसे जब मी टू मूवमेंट और यौन उत्पीड़ण के बारे में सवाल पूछे गए तो हुमा ने बताया की वो अपनी लाइफ में ऐसे कई लोगों से मिली हैं जिन्होंने उनके प्रति सेक्सुअल रुझान व्यक्त किया, लेकिन ऐसा सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से नहीं हुआ , बाहर की दुनिया में भी उन्हें ये चीज़ें देखनी पड़ी हैं। ऐसी हरकरत लोग अपने स्टेटस और पावर की वजह से कर पाते हैं। हुमा ने कहा की दुनियाभर की औरतें जिनमें भारतीय महिलाएं भी शामिल है जब भी अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को लोगों को बताने की कोशिश करती हैं तो लोग उनके कैरेक्टर और उनके कपड़ों को जज करने लगते हैं और ये गलत है। 

हुमा ने कांन्स के पहले दिन डिज़ाइनर वरुण बहल की ड्रेस पहनी थी और बेहद स्टन्निंग नज़र आ रही थी।



 

रेड कारपेट पर हुमा ने गाउन या कोई ट्रेडिशनल ड्रेस पहनने की जगह सूट पहना और ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा की वो किसी ट्रेंड सेटर से काम नहीं दिख रही थी। हुमा ने ये ड्रेस निखिल थम्पी के कलेक्शन से ली थी और इस ड्रेस में भी वो बहुत क्लासी नज़र आ रही थी। 

 

A post shared by Nikhil Thampi (@nikhilthampi) on