Celebs Look: भारतीय फैशन इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर जोड़ी में से एक, अबू जानी-संदीप खोसला ने 2 मार्च को मुंबई में अपनी फिल्म ‘मेरा नूर है मशहूर’ लॉन्च करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस वीडियो को हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जिसके बाद फैन्स उसपर कमेंट करने लगे।
इस वीडियो को शेयर करते हुए हुमा कुरैशी ने शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “Eternally Alive. Eternally Me. अबू जानी संदीप खोसला प्रजेंट मेरा नूर है मशहूर। यहां किसी के चमकदार, दिव्य स्व की शक्ति का जश्न मनाया जा रहा है। क्या हम चमक सकते हैं, चाहे कुछ भी हो।” इस पोस्ट के जरिए हुमा कुरैशी ने उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए उन्हें स्टार बताया है।
Celebs Look:हुमा कुरैशी शाही अंदाज में आईं नजर
“मेरा नूर है मशहूर” से जुड़े कई इमेज शेयर किए हैं। तस्वीर में उन्हें ऑफ वाइट कलर के लहंगे में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने हेवी ज्वेलरी कैरी की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए हुमा ने डिजाइनर को धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा- “मेरा नूर है मशहूर। मुझे सपने जैसा दिखाने के लिए धन्यवाद @abujanisandeepkhosla। @sharicsequeira आप अद्भुत हैं।”
इस तस्वीर में हुमा किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। हुमा ने सीरीज ऑफ फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ आसिम गुलाटी भी दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को पोस्ट करने से पहले हुमा ने एक ब्लैक एंड वाइट इमेज शेयर की थी जिसमें उन्होंने सस्पेंस क्रिएट करते हुए लिखा था- “कुछ बहुत ही खास, जल्द आ रहा है।“
यह भी देखे-रोंगटे खड़े कर देगी नेटफ्लिक्स की ये टॉप 5 हॉरर वेब सीरीज
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं हुमा

हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और नए नए रील्स बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन के साथ कोलेब में एक रील्स शेयर किया था जिसमें उन्हें ऑरेंज शर्ट में देखा जा सकता है। ये एक फनी वीडियो है जिसपर लोग हसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं।
हुमा कुरैशी करियर

हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर से की थी जिसे क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने हुमा को रातो रात स्टार बना दिया है। फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी जिसके बाद हुमा का करियर आसमान छूने लगा।
इसके बाद हुमा कई फिल्मों में नजर आईं जिनमें- डी डे, डेढ इश्किया, बदलापुर, जोली एलएलबी 2 शामिल हैं। हाल ही में हुमा की दो फिल्में रिलीज हुई पहली डबल एक्सएल और दूसरी मोनीका ओ माय डार्लिंग। दोनों ही फिल्मों में हुमा के रोल की काफी सराहना हुई। 2021 में उनकी वेब सीरीज महारानी आई थी जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।
अपकमिंग फिल्म

हुमा के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म तालरा में नजर आएंगी जिसकी कहानी एक फूड राइटर की है। फिल्म में हुमा तालरा दलाल की भूमिका निभाएंगी। साथ ही वो पूजा मेरी जान में भी दिखाई देंगी। इन दो फिल्मों के अलावा वो संजय लीला भंसाली की अपकमिंग वेब सीरीज हीरा मंडी में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इस समय उनका नाम अनाउंस नहीं किया गया है।
