Huma Qureshi Upcoming Movie
Huma Qureshi Upcoming Movie-Gulaabi

Huma Kureshi New Movie Gulabi: हुमा कुरैशी अपने अलग अंदाज से हमेशा बड़े पर्दे पर अपने किरदार को गढ़ देती हैं। बॉलीवुड की यह प्रसिद्ध अभिनेत्री अपने तेवर की वजह से फैंस के बीच काफ़ी ज्यादा पसंद हैं। एक ओर जहाँ फैंस ने ‘महारानी’ वेब सीरीज में एक अलग अंदाज देखा था, जिसमें उन्होंने एक सूबे की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। वहीं अब बॉलीवुड की अभिनेत्री हुमा कुरैशी का एक नया अंदाज जल्द ही उनके फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। फिल्म के सेट से खुद हुमा कुरैशी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी। याद दिला दें कि हुमा कुरैशी आख़िरी बार ‘महारानी 3’ वेब सीरीज में नजर आईं थी, यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म सोनी लिव पर प्रसारित हुआ था।

Also Read : अपनी ईमानदारी और सादगी कभी ना छोड़ें – हुमा कुरैशी

‘गुलाबी’ से करेंगी वापसी

महारानी में अपने अलग अंदाज दिखाने वाली अदाकारा हुमा कुरैशी जल्द ही ‘गुलाबी’ फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म के सेट से उन्होंने अपनी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट की है। फ़िल्म ‘गुलाबी’ के सेट से जारी किये गए इस फोटो में हुमा कुरैशी के साथ इस मूवी के डायरेक्टर भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म के सेट से फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया ‘गुलाबी मूवी का शूट शुभ मुहूर्त में शुरू हो चुका है।’

ऑटो रिक्शा चलायेंगी हुमा

मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी फिल्म ‘गुलाबी’ में ऑटो रिक्शा ड्राइवर का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म ‘गुलाबी’ से आई तस्वीर में भी वो गाँव की एक लड़की जैसी नजर आ रही हैं। हुमा कुरैशी के नाक में नथ दिखाई दे रहा है, उसके साथ गले में एक काला धागा पहना रखा है, जबकि उनके बाल गुथे दो चोटी में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका यह लुक काफ़ी ज्यादा पसंद आ रहा है। लोग उनके नए लुक की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ कर रहे हैं। देखना होगा कि हुमा अपने फैन्स के लिए क्या नया लेकर आने वाली हैं।

वेब सीरीज महारानी में हुमा को बहुत पसंद किया गया था। फैन्स सीरीज के अगले सीजन की मांग कर रहे थे। हुमा को महारानी की तरह ही कई फिल्मों में पसंद किया गया है। फिल्म गंग्स ऑफ़ वासेपुर , डेढ़ इश्क़िया , डबल एक्सेल और बदलापुर में हुमा की एक्टिंग को पसंद किया गया था। अब हुमा कुरैशी गुलाबी में नज़र आएंगी। देखना होगा कि हुमा अपने फैन्स को अपनी एक्टिंग से खुश कर पाएंगी ये नहीं। हालांकि सीरीज ‘गुलाबी’ से उनके लुक को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।