शो में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और निर्देशक मोहित सूरी भी पहली बार जज बनकर आए हैं।
इतने समय से आप रियलिटी शो से जुड़े हैं? बतौर जज कितना बदलाव आया है आपमें ?
जज बनाने के बाद लोग मुझे ज्यादा पहचानने लगे हैं। उनका प्यार दिखाना और सम्मान देना देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी अपने को ये प्यार दे रहे हैं। जज बनाने के बाद ही अगर मैं ये कहूं की मैं ज्यादा पॉपुलर हुआ हूं और मेरी लाइफ ज्यादा आसान हो गयी है तो ये गलत होगा। लेकिन बता दूं की मैं चीज़ों के बारे में नहीं सोचा था, मुझे तो बस डांस करना था।
डांस से आपका रिश्ता कितना पुराना है?
मुझे याद है मैं बचपन से डांस कर रहा हूं, मुझे बस स्टेज पर चढ़ने और लोगों के बीच परफॉर्म करने के शौक था। मुझे स्टेज पर चढ़ने की लत बचपन में ही लग गयी थी, लेकिन मैंने फॉर्मल डांस 26 साल की उम्र में सीखना शुरू किया था।
आपकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट क्या रहा है?
जब मैं डांस सीखने के लिए न्यू यॉर्क गया तो मैंने डांस, आर्टिस्ट और पैशन को नए तरह से महसूस किया और समझा की हां लोगों से अलग होना भी अच्छा होता है। मैंने वहां खुद को एक्सेप्ट किया की मैं दूसरों से अलग हूं तो ये अच्छा है।
टीवी के बड़े कलाकारों को जज करना आसान है या कठिन ?
देखिये जब बात डांस की आती है तो मैं बिलकुल वही बोलता हूं जो सलेब्स का मालूम होना चाहिए, लेकिन मैं ये कोशिश जरूर करता हूं की मैं कोई भी बात ऐसे न बोलूं की वो सामने वाले को बात बुरी लगे या नेगेटिव लगे। ऐसे व्यवहार को मैं अपनी शक्तियों का मिसयूज मानता हूं।
फिल्मों में काम करना आपको ज्यादा पसंद नहीं है, क्यों?
क्योंकि वहां ज्यादा चैलेंज नहीं है, एक ही तरह की कोरियोग्राफी होती है और मैं बोर हो जाता हूं। मैंने अंतरा माली के साथ नाच की थी। ये फिल्म चली नहीं थी, लेकिन इस फिल्म से मैं रिलेट करता हूं।
बच्चों को डांस सिखाने के पहले किन बातों का रखें ख्याल, बता रहे हैं टेरेंस लुइस
नच बलिए 8 में आपको क्या लगता है कौन सी जोड़ी आगे जाएगी?
दीपिका शोएब और सनम और अभिगेल जांस के नज़रिए से बहुत स्ट्रॉन्ग है।
किस जोड़ी की केमिस्ट्री आपको पसंद है?
दीपिका-शोएब का आपसी केेमिस्ट्री देखकर बहुत अच्छा लगता है।
किस जोड़ी में एक पार्टनर को डांस नहीं आता?
भारती और हर्ष में हर्ष बहुत खराब डांस करत हैं। सनाया औ मोहित की जोड़ी में मोहित बहुत मुश्किल से डांस करते हैं।
बच्चों को डांस सिखाने के पहले किन बातों का रखें ख्याल
1. बच्चे को सुपरमैन या सुपरवुमन न बनाएं कि एक ही साथ उन्हें सबकुछ सिखाने लगे।
2. बच्चे को एक्सपोज़ करें और उसका इंटरेस्ट देखें।
3. बच्चों को हर वो चीज़ न दें जो वो मांग रहे हैं। वो कहं कि डांस सीखना है, क्योंकि अगर आप चाहेंगे की बच्चा ये सीखे वो सीखें, तो वो आपकी जरूरत है।
4. देखें कि उनके गुरू उनको कैसा सीख रहे हैं । गुरु बच्चे को प्रोत्साहित करनें वाले होने चाहिए। बच्चे में स्ट्रेन्थ लाना है तो भरतनाट्यम सीखाएं, वहीं अगर आपको लगता है कि उसके व्यबहार में कोमलता चाहिए तो उसे ओडिसी सिखाएं।
5. शुरूआत क्लासिकल डांस से करें।
ये भी पढ़े-
