Bollywood Female Judges
Bollywood Female Judges

Bollywood Female Judges: आमतौर पर, एक्ट्रेस को बिग स्क्रीन पर काम करते हुए देखना यकीनन काफी अच्छा लगता है। वह परदे पर कई तरह के किरदार निभाती हैं और उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। हालांकि, बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली यह एक्ट्रेस छोटे परदे पर भी अपनी प्रेजेंस का जादू बिखेरती हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं, बल्कि छोटे परदे पर भी नजर आ चुकी हैं और वह भी एक जज के रूप में।Bollywood Female Judgesआमतौर पर, एक्ट्रेस को बिग स्क्रीन पर काम करते हुए देखना यकीनन काफी अच्छा लगता है। वह परदे पर कई तरह के किरदार निभाती हैं और उसमें अपना बेस्ट देने की कोशिश करती हैं। हालांकि, बिग स्क्रीन पर नजर आने वाली यह एक्ट्रेस छोटे परदे पर भी अपनी प्रेजेंस का जादू बिखेरती हैं। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो सिर्फ बड़े परदे पर ही नहीं, बल्कि छोटे परदे पर भी नजर आ चुकी हैं और वह भी एक जज के रूप में।

जी हां, इन दिनों रियलिटी शो का चलन काफी बढ़ चुका है। एक्टिंग से लेकर सिंगिंग और डांस से संबंधित रियलिटी शो दर्शकों को बहुत भाते हैं और ऐसे में इस शो में हुनर को पहचानने और उन्हें तराशने के लिए एक जज की भी आवश्यकता होती है। जजेस के पैनल में अक्सर कई फेमस एक्ट्रेस भी नजर आती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही खूबसूरत व पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो रियलिटी शो की जज के रूप में स्मॉल स्क्रीन पर दिखाई दी हैं-

Bollywood Female Judges: शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी खुद एक रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग ब्रदर नामक रियलिटी शो ने उन्हें सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में काफी प्रसिद्धि दिलवाई। वहीं, अगर बतौर जज टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने की बात हो तो उन्होंने इसकी शुरूआत 2006 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के साथ की। शिल्पा शेट्टी ने तब से अब तक कई इंडियन डांस रियलिटी शो जैसे ज़रा नचके दिखा, नच बलिए और सुपर डांसर आदि में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के डांस के प्रति प्यार से तो हर कोई वाकिफ है। यहां तक कि, वह बिग स्क्रीन पर भी एक्टिंग से ज्यादा डांस में रूचि रखती हैं और शायद यही कारण है कि वह स्मॉल स्क्रीन के अधिकतर डांस रियलिटी शो में जज के रूप में दिखाई दी हैं। मलाइका टेलीविजन अरोड़ा भी डांस रियलिटी शो नच बलिए में तीन जजों में से एक के रूप में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं, नच बलिए 2 में भी जज की भूमिका निभा चुका है। इसके अलावा, वह 2010 में झलक दिखला जा शो में जज थीं। मलाइका इंडियाज गॉट टैलेंट शो में भी जज पैनल में हैं। साथ ही, वह 2019 में एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर की जज और 2020 में इंडियाज बेस्ट डांसर की जज रह चुकी हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की स्माइल और उनके  डांस का तो हर कोई दीवाना है। स्क्रीन पर उनकी प्रेजेंस एक अलग ही जादू बिखेरती है, फिर चाहे वह बड़ा परदा हो या छोटा। माधुरी दीक्षित में छोटी स्क्रीन पर भी अपनी कई बार उपस्थिति दर्ज कराई है। वह कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो डांस दीवाने के तीनों सीजन में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।  

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा स्मॉल स्क्रीन पर जज और होस्ट दोनों के रूप में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने स्मॉल स्क्रीन पर डेब्यू साल 2011 में किया। वह कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स – अब इंडिया तोड़ेगा‘ की होस्ट के रूप में नजर आई। इतना ही नहीं, उसी साल उन्होंने सेलिब्रिटी बेस्ड चैट शो ‘अप क्लोज एंड पर्सनल विद पीजेड‘ को भी होस्ट किया। बाद में साल 2015 में, प्रीति डांस रियलिटी शो नच बलिए के सातवें सीज़न में बतौर जज नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे

कैंसर को मात देने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक जिंदादिल इंसान हैं, जो छोटे परदे पर कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो इंडियन आइडल 4, इंडियाज गॉट टैलेंट, हिंदुस्तान के हुनरबाज़ और इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ जैसे  कई शो में जज की भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं, वह जज के रूप में नजर आने से पहले साल 2001 में, टेलीविजन डांस शो ‘क्या मस्ती क्या धूम‘ को होस्ट भी कर चुकी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही, साथ ही उन्हें गाने का भी शौक है। इतना ही नहीं, वह स्मॉल स्क्रीन पर कई रियलिटी शो को जज भी कर चुकी हैं। वह इंडियन आइडल जूनियर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं। सोनाक्षी सिन्हा के साथ, सलीम मर्चेंट और विशाल ददलानी टैलेंट शो में जज पैनल का हिस्सा थे। इसके अलावा, वह साल 2017 में एक पॉपुलर सेलिब्रिटी डांस शो नच बलिए की जज भी रह चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसके सीजन 8 में शो में जज के रूप में दिखाई दीं, जिसका प्रीमियर 2 अप्रैल, 2017 को हुआ था। इस सीजन में सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ टेरेंस लुईस और मोहित सूरी को जज के रूप में देखा गया था। इस सीजन के विजेता दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने। इसके अलावा, ओम शांति ओम नाम एक सिंगिंग रियलिटी शो में भी सोनाक्षी सिन्हा जज के रूप में नजर आईं। इस शो में सोनाक्षी के साथ-साथ कनिका कपूर और शेखर रवजियानी शो में जज बनें। जबकि बाबा रामदेव मुख्य जज के तौर पर नजर आए। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भारत के अगले फैशन इन्फ्लुएंसर को खोजने के लिए फैशन सुपरस्टार शो को भी जज किया।

Leave a comment