सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में पहली बार ऐसा वैक्स का स्टेच्यू सजने जा रहा है, जो बोल भी सकता है। यह वैक्स का स्टेच्यू होगा बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिनका ऐसा अनोखा स्टैच्यू मैडम तुसाद संग्राहालय में होगा। अब अनुष्का ग्लोबल हस्ती बन चुकी हैं। हाल ही में उनका नाम फोर्ब्स की ’30 अंडर 30 एशिया 2018′ लिस्ट में शामिल किया गया था। अब उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
 
नामचीन हस्तियां ही शामिल

दुनियाभर की चंद नामचीन हस्तियों के स्टैच्यू को ही मैडम तुसाद ने इंट्रैक्टिव फीचर यानि बात करने वाली तकनीक से लैस किया है। अनुष्का से पहले ओपरा विनफ्रे, क्रिटियानो रोनाल्डो, लुईस हैमिल्टन का ही ऐसा स्टेच्यू बनाया गया।
 
स्टेच्यू का खास अंदाज

जानकारी के अनुसार सिंगापुर में अनुष्का शर्मा की जो मूर्ति होगी, उसके हाथ में एक फोन होगा। वह फोन असली होगा और लोग मूर्ति के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं। जब भी कोई मेहमान फोन को हाथ लगाएगा, अनुष्का की मूर्ति उनसे बातें करेगी। 

मैडम तुसाद, सिंगापुर की जनरल मैनेजर एलेक्स वार्ड ने कहा, ‘हम अनुष्का शर्मा के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यहां कई परिवार घूमने आते हैं लेकिन भारत से भी कई युवा भी यहां आते हैं। अनुष्का शर्मा की बोलने वाली मूर्ति के जरिए हमें उन दर्शकों को भी आकर्षित करने का मौका मिलेगा। हमें यकीन है कि उनका स्टैच्यू हमारे म्यूजियम में चार चांद लगा देगा। 
वैसे अनुष्का ने शर्मा ने अभी तक अपने वैक्स स्टैचू को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।