वैसे तो पिंक सिटी यानि जयपुर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं लेकिन अब ये शहर जैकी चैन के लिए भी जाना जाएगा। क्योंकि फेमस मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में ही नहीं, बल्कि अब जयपुर के नाहरगढ़ किले में भी देखा जा सकेगा। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ‘जयपुर वैक्स म्यूजियम’ में जैकी चैन का वैक्स स्टेच्यू लॉन्च किया। 

राजस्थानी गेटअप में हैं जैकी चैन

नाहरगढ़ स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम के पहले स्टेच्यू के तौर पर जैकी चैन को स्थान मिला है। जैकी के मोम के पुतले को राजस्थानी पगड़ी के साथ मॉडल लुक में सजाया गया है। साथ ही उनको उनका फेवरेट मार्शल आर्ट स्टेप करते हुए दिखाया गया है।

‘कुंग फू योगा’ में दिखेंगे सोनू और जैकी

सोनू ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इसके साथ लिखा है कि वे इस महान एक्टर के इस स्टैच्यू को अनावरित करके वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनू सूद इन दिनों जोधपुर में अपनी आने वाली इंडो-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Revealed the wax statue of my friend, the legend Jackie Chan at jaipur. . Honoured. 

 

वहीं प्रोजेक्ट हैड अनूप श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक 15 मोम के पुतले तैयार कर लिए गए है और अगस्त तक 25 पुतले बना लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिसमें बॉलीवुड से लेकर राजनीति, खेल, संगीत आदि कई संबंधित चेहरे होंगे।