फिल्म 1920 और 1920- ईविल रिटर्न्स की सफलता के बाद इस फिल्म की टीम जल्द ही बड़े पर्दे पर लोगों को डराने के लिए लंदन 1920 लेकर आ रही है। 

 

हाल में ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म में शरमन जोशी के साथ मीरा चोपड़ा मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है, जबकि निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। 

 

इस फिल्म की कहानी विक्रम भट्ट ने लिखी है। गौरतलब है कि विक्रम भट्ट इस सीरीज़ से शुरू से जुड़े हैँ। फिल्म 1920 का उन्होंने निर्देशन किया था, उसके बाद से वो इस फिल्म के सीक्वल से बतौर लेखक जुड़ गए। फिल्म 1920- ईविल रिटर्न्स की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी। 

इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर एेसा लग रहा है कि शरमन का किरदार इस फिल्म में एक ऐसे इंसान का है जिसके पास काला जादू और चुड़ैल से लड़ने की शक्ति है। फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना है और ऐसा लग रहा है कि जिन लोगों को हॉरर फिल्में पसंद है उन्हें ये फिल्म पसंद आएगी। 

फिल्म का ट्रेलर देखिए-

YouTube video

ये भी पढ़े-

अब जयपुर में भी रहेंगे जैकी चैन

अज़हरूद्दीन के जीवन पर बनी है फिल्म अज़हर, देखें ट्रेलर