बीते शुक्रवार को बिग बॉस के घर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। सभी के चहेते मनु पंजाबी को अचानक घर से बाहर जाना पड़ गया। इसके पीछे एक बड़ा दु:खद कारण था। मनु की 70 वर्षिय मां सुजाता पंजाबी का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस वजह से मनु को बिग बॉस ने घर से बाहर जाने का आदेश दिया लेकिन उन्होंने इस घटना के बारे में बताया नहीं गया। आपको बता दें कि इस रिएलिटी शो में मनु ने इंडिया वाले एक आम आदमी के तौर पर हिस्सा लिया।

दरअसल मनु की मां सुजाता अपने बड़े बेटे के साथ जोधपुर में रहती थी। वहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जैसे-तैसे उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके अंतिम संस्कार के लिए मनु को भी बिना इस घटना की जानकारी दिए बिग बॉस घर से बाहर लाया गया और उन्हें जोधपुर रवाना किया गया। मनु के जाने से बिग बॉस के घर में सभी प्रतिभागी हैरान हैं।

देखिए इस वीडियो में जब मनु ने ली बिग बॉस घर से विदाई –

 

YouTube video

 

ये भी पढ़ें –

बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़ गए ये टीवी सेलेब्स 

ग्लैमर वर्ल्ड से अचानक गायब हो गए ये फेमस सेलेब्स

बिगबॉस पहुंचे ओमजी की हकीकत हैरान कर देगी आपको, जानिए अनसुने किस्से

 

 आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर  सकती हैं।