शाहिद कपूर और मीरा राजपूत दो बच्चों मिशा (तीन साल) और ज़ैन (एक साल) के पेरेन्ट्स हैं और अकसर मीरा शाहिद और दोनों बच्चों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते नज़र आते हैं। इतने छोटे बच्चों के लालन पालन में माता पिता अक्सर अपने लिए समय निकाल पाते हैं और शाहिद ने भी ये माना है कि कभी-कभी उन्हें अपने लिए समय नहीं मिल पाता है। शाहिद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि पेरेंट बनने के बाद वो हमेशा पहले अपनी फैमिली और बच्चों के लिए सोचते हैं और ये अच्छा लगता है। लेकिन हर इंसान को अपने लिए थोड़ा समय चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि पेरेंट बनने के बाद वो अपने माता पिता की ज्यादा इज़्ज़त करने लगे हैं।
फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर अब एक और तेलगू हिट फिल्म जर्सी के हिंदी रिमेक में काम करने के लिए तैयार हो गए है। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे।