शाहिद कपूर बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय के नाम से जाने जाते है। बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय ने साल 2015 में हजारों लड़कियों का दिल तोडा है। कैसे? साल 2015 में शाहिद ने मीरा से शादी की थी। शाहिद-मीरा की शादी ने देश की कई लड़कियों का दिल तोडा है हालांकि बात यह भी है कि, दोनों की जोड़ी को उनके फैंस को बहुत पसंद है। लेकिन क्या आप जानते है कि, मीरा और शाहिद की शादी लव मैरिज नहीं है बल्कि अरेंज मैरिज है। आज हम आपके साथ दोनों की पूरी स्टोरी के बारे में बताएँगे। दोनों की स्टोरी सत्संग से शुरू हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ सातों जन्म के बंधन में बंध गए।

पहली मुलाकात

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर और मीरा सिंह राजपूत की पहली मुलाकात सत्संग के दौरान हुई थी। दरअसल, शाहिद कपूर और पंकज कपूर राधा स्वामी धार्मिक समूह के फॉलोअर हैं। जिससे जु़डी सत्संगों में ये हिस्सा लेते रहते हैं। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिट धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी। वहीं शहीद कपूर ने बताया था कि, मीरा राजपूत से जब उनकी पहली मुलाकात हुई तो उन दोनों ने करीब 7 घंटे तक एक दूसरे से बात की थी। इस मुलाकात की खास बात ये थी कि मीरा को इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं थी कि एक बॉलीवुड स्टार की लाइफ कैसी होती है। शाहिद को इस पहली मुलाकात में ही ये पता चल गया था कि मारी उनके लिए परफेक्ट लड़की है जो उनकी जिंदगी को और भी खास बना देंगीं। इसलिए उन्होने तुरंत ही मीरा को पसंद कर लिया था।

दोनों में ऐज डिफरेंस

हालांकि बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें है जिन्होंने अपनी जात, धर्म, उम्र और सभी चीजों को हटाकर सिर्फ इंसान के चरित्र से प्यार कर शादी की है। इनमे शाहिद और मीरा भी शामिल है आपको बता दें कि शाहिद मीरा से करीब 12 साल बड़े है। दोनों के बीच मे काफी ऐज डिफरेंस है इसके बावजूद दोनों एक परफेक्ट कपल के रूप में माने जाते है। एक बार मीरा ने कहा था कि, हमारे बीच का जो ऐज डिफरेंस है वो हमारे लिए कई बार काफी मददगार साबित होता है। कभी उनका एक्सपीरियंस मेरे काम आता है तो कभी मेरे न्यू आइडियाज उनके काम आते है।

 

शादी

आपको बता दें कि, शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी। इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी। शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे। जिसके बाद शाहिद और मीरा अपने रिसेप्शन में जमकर ठुमके लगाते दिखे थे। शाहिद ब्लैक सूट बूट पहनें हुए थे वहीं मीरा ब्लू और व्हाइट टॉप स्कर्ट में नजर आई थी। दोनों की शादी बहुत धूम-धाम से हुई थी। जिसके बाद दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोस काफी वायरल हो रही थी।

आपको बता दें कि, शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। दोनों की शादी के दो साल बाद यानी साल 2017 में दोनों की एक बेटी मीशा हुई थी। जिसके बाद 2018 में जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।

 

यह भी पढ़े। 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com