60 के दशक की मशहूर और सफलतम अदाकारा साधना शिवदसानी नहीं रहीं। मुंबई स्थित अपने घर में उन्होंने शुक्रवार सुबह आखिरी सांस ली। 74 वर्ष की साधना कई दिनों से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।

साधना का जन्म सन् 1941 में कराची में हुआ था। वर्ष 1960 में उनकी पहली सफल फिल्म ‘लव इन शिमला’ आई थी। इसके पहले उन्होंने वर्ष 1955 में राजकपूर की फिल्म ‘श्री 420′ में कैमियों किया था। उनकी सफल फिल्मों में ‘हम दोनों’, ‘असली नकली’, ‘मेरे महबूब’, ‘वक्त’, ‘मेरा साया’, ‘एक फूल दो माली’, ‘वो कौन थी’ शुमार हैं।
अपने अभिनय के अलावा साधना अपनी खूबसूरती व स्टाईलिश अंदाज के लिए भी हमेशा चर्चाओं में रही।ब्रिटिश आदाकारा आड्रे हेपबर्न से प्रभावित उनकी हेयर स्टाइल आज भी साधना कट के नाम से लोकप्रिय है।
यश चोपड़ा की फिल्म ‘वक्त’ में साधना ने फिटेड चुड़ीदार-कुर्ता पहनकर इस लुक को फैशन ट्रेंड बना दिया था।
