Monsoon Songs: बॉलीवुड के गानों की हमारी जिंदगी में एक अलग ही अहमियत है। इन गानों के रोमांटिक सींन्स ने ही हमें बारिश में भीगना और प्यार करना सिखाया है। यही कारण है कि जब बारिश होती है तो हमारे दिल की बगिया भी हरियाली हो जाती है। चाहे आज के गाने हों या पुराने गाने अगर आप भी इस बारिश का मजा लेना चाहते हैं तो अपने घर की खिड़की के साथ अपने दिल की खिड़की भी खोलें। स्पीकर या इयर फोन लगाकर बारिश और उससे जुड़े इन गानों का मजा लें।
एक लड़की भीगी भागी सी

यह गाना इतना फेमस है और इसके बोल इतने फैमस हैं कि अगर आप इसे सुनेंगे तो आपके जेहन में बारिश की रात में एक भीगी हुई लड़की की छवि जेहन में उभर जाएगी जो बारिश और अपने अकेले होने की वजह से परेशान है। 1958 में आई फिल्म चलती का नाम गाड़ी से है। मजरुह सुल्तानपुरी के लिखे इस गीत को किशोर कुमार ने अपनी आवाज देकर बारिश का एक सिग्नेचर सॉन्ग बना दिया। इसमें एसडी बर्मन का संगीत है। मधुबाला पर यह गाना फिल्माया गया है। कह सकते हैं इसमें आवाज से लेकर अदायगी तब सभी कुछ परफैक्ट है।
प्यार हुआ इकरार हुआ

1955 में आइ फिल्म श्री 420 का गाना प्यार हुआ इकरार हुआ है को भी हम बारिश से जोड़कर देखते हैं। इसमें जो छतरी वाला पोज है वो बारिश में कपल्स की फोटो क्लिक करने का एक पेटेंट स्टाइल है। इस गाने की खूबसूरती इसके बोल के साथ इसके फिल्माए जाने को लेकर भी है। इसका एक-एक सीन बेहद सदा हुआ है। आप यह देख रहे हैं कि वो बारिश में भीग रहे हैं लेकिन उसमें किसी तरह की वल्गरनेस नहीं है। राजकपूर और नरगिस इस गाने में बहुत हसीं लगे हैं। इसमें लता मंगेशकर और मन्ना डे ने गाया है। इस गाने के गीतकार शैलेंद्र है।
टिप-टिप बरसा पानी

90 के दौर में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी बॉलीवुड में छा गई थी। फिल्म मोहरा का गाना तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त और टिप-टिप बरसा पानी उस वक्त के हिट नंबर में शामिल था। टिप-टिप बरसा पानी में रवीना का बोल्ड हॉट डांस और अक्षय के साथ उनकी कैमिसट्री पर्दे पर नजर आई थी। आज भी अगर आप इस गाने को सुनेंगे तो रवीना का डांस याद आएगा। इस गाने को उदित नारायण और अल्का याग्निक ने गाया है। इसके गीतकार आनंद बक्शी हैं।
सावन बरसे तरसे दिल

अगर आप इस गाने को सुनते हैं तो आपको 90 के दशक का वो रोमांस और भोली-भाली सी सोनाली ब्रेंदे याद आती है। 90 के उस दौर की अलग ही बात थी और उस जमाने का रोमांस भी कुछ नामसमझी और भोलापन लिए होता था। यह गाना 1999 में आई मूवी दहक का है। इस गीत को मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखा है। हरिहरन और साधना सरगम ने इसे गाया है। इसका गीत आदेश श्रीवास्तव का है। सोनाली बेंद्र के अपोजिट इसमें अक्षय खन्ना हैं।
घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम

साल 1997 में आई यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है हर गाना खूबसूरत था लेकिन बारिश का यह गाना रोमांस तक सीमित न होकर दोस्तों की मस्ती की एक बनागी था। इसके बोल थे घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम ओ सावन राजा कहां से आए तुम। शाहरुख जहां होते हैं वहां उनका अपना एक रंग होता है। शाहरुख के अलावा इसमें माधुरी दीक्षित और करिषमा कपूर का डांस भी बहुत अच्छा था। वहीं चाइल्ड आर्टिसट ने इस गाने में एक जान डाल दी थी। लता मंगेशकर और उदित नारायण ने इस गाने को गाया है। यह गाना हमें समझा गया कि कोई एक लड़की है जब वो हंसती है तो बारिश होती है। वहीं कोई एक लड़का है जब वो गाता है तो सावन आता है।
तुम ही हो बस तुम ही हो

2013 में आई श्रृद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 का यह गाना भी बारिश के यादगार गानों में शामिल हो चुका है। इसके बोल में बारिश नहीं है लेकिन बरसते पानी में साड़ी में भीगी हुई श्रृद्धा कपूर जैकेट पहने आदित्य राय कपूर के गाने का यह सीन बॉलीवुड का एक टिपिकल सीन है। इसमें आदित्य उन्हें अपनी जैकेट में छिपा लेते हैं। यह गाना किसी जादू से कम नहीं है और ऐसा हो भी क्यों न इसे अरिजीत ने गाया है। इस गाने की खूबसूरती श्रद्धा हैं वो इसमें कमाल लगी हैं।