शादी के लिए ऐसी है भारती की तैयारी
शादी के लिए भारती फुशिया पिंक कलर का लहंगा पहनने वाली हैं। इस लहंगे के जरिए आपको किसी ब्राइड के दुल्हन बनने की कहानी पता चलेगी। लहंगे के बॉर्डर पर खिड़कियां बनी होंगी जिसमें एक दुल्हन की लाइफ की झलकियां होंगी जैसे डोली में बैठी दुल्हन, करवा चौथ करती दुल्हन। ये लहंगा आकाशी डिज़ाइनर स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किया जा रहा है। भारती बताती हैं कि अपने आशीष और शेफाली की डिज़ाइन की हुई कॉकटेल पार्टी पर वो ब्लडरेड कलर का गाउन पहनेंगी। रिसेप्शन और बैंगल सेरेमनि में भारती नीता लुल्ला की ड्रेस पहनेंगी। 
 
हर्ष का कलेक्शन भी भारती से कुछ कम नहीं
हर्ष शादी के दिन रॉयल ब्लू शेरवानी पहनेंगे। रिसेप्शन के लिए ब्लैक टक्सेडो और कॉकटेल के लिए बॉटल ग्रीन सूट पहनेंगे।
 
डेस्टिनेशन वेडिंग
भारती और हर्ष का नाम भी बॉलीवुड के उन हस्तियों में शामिल हो रहा है जिन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग किया है। भारती और हर्ष के शादी के ईवेंट्स गोआ में तीन दिनों तक चलेंगे। भारती और हर्ष खुद ही अपनी शादी की सारी तैयारियां देख रहे हैं।
 

 
सूना नहीं रहेगा मुम्बई भी
शादी के पहले इस कपल ने 21 नवंबर को हर्ष के घर पर और 29 नवंबर को भारती के घर पर माता की चौकी का आयोजन किया गया है। 27 नवंबर को बैंगल सेरेमनि भी मुंबई में ही होगा। 
 
डेस्टिनेशन के अनुसार है इंविटेशन कार्ड
भारती ने एक दैनिक पत्रिका को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शादी के लिए जो वेडिंग कार्ड चुना है उसमें समुज्री तटों वाला एहसास है और वो खुश हैं की उनका ये कार्ड उनके डेस्टिनेशन वेडिंग के थीम को क्प्लीट करता है।  
 
पहनेंगी ये गहने
क्योंकि भारती के सभी ड्रेस बहुत हेवी हैं इसलिए वो अपने लिए हल्के गहने ही चुनेंगी, लेकिन वो नथ, माथा पट्टी और हाथ फूल जरूर पहनेंगी। भारती ने ये भी बताया कि उन्होंने शादी के लिए खास लाल रंग का चूड़ा ऑर्डर किया है। 
 
हनीमून प्लान्स 
इसी इंटरव्यू में भारती ने बताया की वो शादी के बाद यूरोप घूमने जाएंगी और वो फ्रांस, बार्सिलोना, रोम और स्पेन देखने के लिए एक्साइटेड हैं।