कहते हैं कि दुल्हन बनना हर लड़की का ख्वाब होता है और हर लड़की चाहती है कि अपनी शादी के दिन वह सबसे अलग और खूबसूरत नजर आए. शादी के कई दिनों पहले से ही इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो जाती है और शादी के दिन दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही रौनक होती है जिसे देखकर कोई भी उस दुल्हन पर फ्लेट हो जाए. आप सभी जानते ही होंगे कि दुल्हन बनने पर हर लड़की अपने आप में खूबसूरत होती है और शादी के दिन वह किसी हूर परी से कम नहीं लगती हैं  लेकिन आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी मशहूर अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जो दुल्हन के जोड़े में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं और नजर भी आईं हैं जिन्हे देखने के बाद लोगों की सांसें रुक गयी. वह जब दुल्हन बनकर स्क्रीन पर आयीं तो लोगों ने अपनी पलकें भी नहीं झपकी और केवल स्क्रीन नहीं, रियल लाइफ में भी जब वह दुल्हन बनीं तो सबकी निगाहें उन पर टिक गयी. आइए बताते हैं. 

दृष्टि धामी – टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में शुमार दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने साल 2015 में शादी रचाई थी। अपनी शादी में दृष्टि ने सुर्ख लाल कलर का जोड़ा पहना था। इसके साथ उन्होंने पोल्की और मोती के गहने पहने थे। दृष्टि के इस खूबसूरत लुक को उनकी छोटी नोज पिन चार चांद लगा रही थी। वैसे दृष्टि अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी – ये है मोहब्बतें सीरियल की इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शादी में दुल्हन को पहनाए जाने वाले पारंपरिक रंगों का चुनाव किया और हर आउटफिट में वो बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही थीं. लाइमलेस ब्राइड नज़र आने के लिए आप भी दिव्यांका का फॉमूला अपना सकती हैं.

रिद्धि डोगरा  – रिद्धि डोगरा ने भी रेड की बजाय पिंक कलर का लहंगा पहना, जो उनकी ख़ूबसूरती को और भी निखार रहा था. आजकल लड़कियां फ्रेश कलर्स पहनना चाहती हैं और पिंक कलर पहनकर तो हर लड़की ख़ूबसूरत नज़र आती है.

अंकिता भार्गव  – अंकिता भार्गव और करण पटेल (Karan Patel) की गिनती टेलीविज़न जगत की सबसे फेमस जोड़ियों में होती है। दोनों ने 3 मई 2015 को शादी रचाई थी। अब दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम अंकिता और करण ने मेहर रखा है। वहीं, दोनों की शादी की बात की जाए तो अंकिता ने अपने इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए वाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर लाल कलर का बॉर्डर लगा था। इस खूबसूरत लहंगे के साथ अंकिता ने लाल कलर का नेट का दुपट्टा लिया था। उन्होंने अपने लुक को सिंपल और सोबर रखते हुए बालों की एक लंबी चोटी बनाकर, उस पर गजरा लगाया था। यही नहीं, इसके साथ ली गई गोल्डन ज्वेलरी उनके लुक को चार चांद लगा रही थी।

अनीता हसनंदानी – मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने 14 अक्टूबर 2013 को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड रोहित रेड्डी के साथ पंजाबी और तेलगु रीती-रिवाजों से शादी रचाई थी। दरअसल अनीता के पति रोहित आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अपनी शादी के मौके पर अनीता ने दक्षिण भारतीय दुल्हन का लुक अपनाया था। उन्होंने अपने ख़ास दिन पर सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। वहीं, जूड़े और गजरे के साथ अनीता गजब का कहर ढा रही थीं। अनीता ने गोल्ड और मोती की ज्वेलरी पहनी थी।

दीपिका कक्कड़ – फेमस टीवी सीरियल कहां तुम कहां हम में मुख्य भूमिका निभाने वाली दीपिका कक्कड़ ने 22 फरवरी 2018 को टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के साथ मध्य प्रदेश में शादी रचाई थी। दीपिका ने अपने निकाह के लिए पिंक कलर का शरारा पहना था। इसके साथ उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी। आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम दीपिका कक्कड़ के दूसरे पति हैं। दीपिका की पहली शादी साल 2013 में रौनक सैमसन से हुई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई और साल 2015 में ही दोनों का तलाक हो गया। मगर अब दीपिका शोएब इब्राहिम के साथ काफी खुश हैं।

सरगुन मेहता – सरगुन मेहता और रवि दुबे ने 7 दिसंबर 2013 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। ‘नच बलिए’ सीजन 5 के दौरान ही रवि ने अपने घुटनों पर बैठकर सरगुन को प्रपोज किया था। सरगुन ने प्रपोजल स्वीकार किया और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, इस बात की जानकारी बेहद ही कम लोगों को है कि इनकी लव स्टोरी की शुरुआत ’12/24 करोल बाग’ (2009-2010) के दौरान शुरू हुई थी। दोनों इस शो में साथ काम करते थे। सरगुन ने अपनी शादी को ख़ास बनाने के लिए मैरून और गोल्डन कलर हैवी लहंगा पहना था। अपने लुक को और खास बनाने के लिए सरगुन ने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी।

ऐश्वर्या सखूजा – 5 दिसंबर 2014 को अपने बॉयफ्रेंड रोहित नाग  के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। ऐश्वर्या ने शादी करके लाखों लड़कों का दिल तोड़ा था।  पारंपरिक रेड कलर को मॉडर्न अंदाज़ में कैसे पहना जा सकता है, ये कोई ऐश्‍वर्या सखूजा से सीखे. रेड कलर के स्लीवलेस ब्लाउज़ और साड़ी में ऐश्‍वर्या बोल्ड एंड ब्यूटीफुल ब्राइड नज़र आ रही थीं. आप भी मॉडर्न दुल्हन बनना चाहती हैं, तो ऐश्‍वर्या सखूजा का स्टाइल फॉलो कर सकती हैं.

दीपिका सिंह – दीया और बाती सीरियल की पॉप्युलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी ट्रेडिशनल रेड कलर को अपने शादी के जोड़े के लिए चुना. दीपिका का लुक सिंपल और सोबर था और उनकी ख़ूबसूरती को और भी निखार रहा था. यदि आप बहुत एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहतीं और सेफ चलना चाहती हैं, तो दीपिका का लुक ट्राई कर सकती हैं.

कृतिका सेंगर – कृतिका सेंगर 3 सितंबर 2014 को मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर  ने निकितिन धीर से शादी की थी। निकितिन धीर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में देखा गया था। वहीं, कृतिका और निकितिन की शादी की बात करें तो कृतिका ने अपनी शादी के मौके पर गुलाबी और लाल कलर का खूबूसरत लहंगा पहना था। उनके नेट वाले ब्लाउज में जिरकॉन का काम किया गया था। इस लुक को और शाही बनाने के लिए कृतिका ने कुंदन की ज्वेलरी पहनी थी।

आमना शरीफ  – आमना शरीफ ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अमित कपूर के साथ 27 दिसंबर 2013 को शादी रचाई थी। अपने खास दिन पर आमना ने सुर्ख लाल कलर का लहंगा पहना था। आमना ने पोल्की, मोती और कुंदन के गहनें पहने थे, जोकि उनके लुक को चार चांद लगा रहे थे।

श्वेता तिवारी  – कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं। हालांकि, उनकी दोनों शादियां असफल रहीं। मगर उनकी दूसरी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। उन्होंने इस दिन के लिए लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने कुंदन की ज्वेलरी भी पहनी थी।

भारती सिंह – मशहूर कॉमेडियन में शुमार भारती सिंह  की शादी भी काफी चर्चा का विषय रही। भारती ने 12 दिसंबर 2017 को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड और कॉमेडियन हर्ष से शादी रचाई थी। अपनी शादी के लिए भारती ने गुलाबी और नीले कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था।

दिशा वाकाणी  – तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दया बेन यानी दिशा वाकाणी ने लाल और स़फेद रंग का शादी का जोड़ा पहना और उसके साथ हैवी ज्वेलरी पहनकर वो बेहद ख़ूबसूरत नज़र आ रही थीं. प्योर देसी लुक के लिए दिशा वाकाणी का ब्राइडल लुक ट्राई किया जा सकता है.

नेहा मार्दा – बालिका वधू और डोली अरमानों की सीरियल में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली नेहा मार्दा ने पिंक कलर का शादी का जोड़ा पहना और उसके साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी. देसी दुल्हन कहलाने के लिए ये लुक परफेक्ट है.

हुनर हाली – क्यूट हुनर हाली ने ऑलिव ग्रीन और लाइट पिंक कलर का शादी का जोड़ा पहना, जिसमें वो और भी क्यूट और डेलिकेट नज़र आ रही थीं. रिसेप्शन के लिए हुनर ने रेड और गोल्ड कलर का आउटफिट चुना. यंग और फ्रेश लुक के लिए आप भी पेस्टल कलर का ब्राइडल लहंगा पहन सकती हैं.

संजीदा शेख़  – संजीदा शेख़ ने अपनी शादी में ग्रीन कलर लहंगा पहना और उसके साथ डायमंड ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन उनकी ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. आप भी ये कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें –देखिए न्यू ट्रेंडी ज्वैलरी इस वेडिंग सीजन के लिए