लव स्कूल में यंगस्टर्स पा सकते हैं अपने जवाब
हमारे शो ‘लव स्कूल’ में यही बताने की कोशिश की जा रही है कि लव कूल नहीं है, इसे मज़ाक़ में ना ले। इसे समझने की कोशिश करे। बॉयज़ और गर्ल्ज़ की सोच में फ़र्क़ होता है, उनकी सिचूएशन में भी अंतर हो सकता है। जब तक आप अपने लव के लिए स्योर ना हो और आप दोनों की कम्पैटिबिलिटी पर्फ़ेक्ट ना हो, तब तक किसी भी रेलेशन्शिप को कोई नाम नहीं देना चाहिए। पहले एक दूसरे को समझिए, एक दूसरे पर ट्रस्ट करिए ,फिर अपने लव को एक नए मुक़ाम पर ले जाइये। इसके लिए भले ही कितना समय लगे, लेकिन जल्द बाज़ी करना ठीक नहीं।
लिव इन रिलेशनशिप में कोई बुराई नहीं
यदि दो लोग एक दूसरे से प्यार करते है लेकिन शादी जैसा कमिटमेंट करने से डरते है या फ़िलहाल किन्हीं और कारण से शादी के बन्धन में नहीं बंधना चाहते, तो वे लिव इन रिलेशन शिप में जा सकते हैं। मेरे ख़याल से तो इसमें कोई बुराई नहीं है ।आज यंगस्टर्स की सोच बदल रही है, वे किसी भी कमिट्मेंट के पहले उसके पॉज़िटिव और नेगेटिव पहलुओं को जान लेते है । हाल ही में रिलीज़ हुई ‘बेफिक्रे’ और ‘ओके जानू’ इसी सोच की फ़िल्म है।
अरेंज्ड मैरिज के खिलाफ नहीं हूं
मैं अरेंज मैरिज के ख़िलाफ़ नहीं हूं, बहुत सारी अरेंज्ड मैरिज सक्सेस्फ़ुल होती है। लेकिन हमारे सोसायटी की सबसे बड़ी प्रॉब्लम सदियों से चली आ रही है दहेज प्रथा है। लोग बहु को परेशान करते है, लड़ाई झगड़े होते है, तलाक़ होते है । मुझे इससे बेहतर ये लगता है कि लड़का-लड़की लिव इन में रहे और एक दूसरे के प्रति कमिटेड रहे, तो ये तलाक जैसा दर्द ना उठाना पड़े।
हो सकते हैं एक्स के साथ हेल्दी रिलेशन
एक्स गर्ल फ़्रेंड या बॉयफ़्रेंड के साथ आपके सम्बंध अच्छे रह सकते है या बाद में भी दोस्ती क़ायम रह सकती है, बशर्ते कि आप के बीच बिट्टेरनेस ना हो । जब आपका ईमान साफ़ हो, जब आपने उसे चीट ना किया हो, जब आपने कोई ग़लत काम नहीं किया हो, जब अपना दिल साफ़ हो, तो अलग होने के बाद भी दोस्ती क़ायम रह सकती है। एक दूसरे से म्यूचूअल अंडरस्टैंडिंग पर अलग होना बेहतर होता है ।
स्ट्रगल और चैलेंज
एंटरटेंमेंट की फ़ील्ड में लोगों को बहुत स्ट्रगल करना पड़ता है लेकिन मैं फ़ॉर्चुनेट हूं कि मुझे कुछ भी नहीं करना पड़ा। मैंने ना तो कोई ऐक्टिंग स्कूल जॉइन किया ना ही ऐक्टिंग की कोई ट्रेनिंग ली ।मज़ाक़-मज़ाक़ में एकता कपूर का सीरियल “कितनी मोहब्बत है” में काम मिल गया। फिर मुझे फ़िक्शन के साथ ही एंकरिंग करने को मिली, क्राइम शो किए, पंजाबी फ़िल्में की ,वर्ल्ड बेस्ट रायलिटी शो “रोडीज़ “का हिस्सा बना। मैंने अपने करीयर के लिए कभी भी अपनी रातों की नींद ख़राब नहीं की, ना ही कभी किसी रैट रेस का हिस्सा बना ।लकी था कि मुझे काम मिलता गया और मैं हर चैलेंज को ऐक्सेप्ट करता गया ।
युवाओं को दूंगा यही संदेश
आज सबसे ज़रूरी है कि लड़का और लड़की एक दूसरे का सम्मान करें । ख़ासकर लड़कियों को बहुत स्ट्रॉन्ग होने की ज़रूरत है। हर लड़की को सेल्फ़ डिफ़ेन्स की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। आज कल आए दिन जो रेप और मॉलेस्टेशन की न्यूज़ आती है, वह बहुत डिस्टर्बिंग है। लड़कियों को वीकर सेक्स समझना बंद करना होगा। हमारे टी वी शो रोडीज़ में तो यह प्रूफ़ भी कर दिया गया है की लड़कियाँ लड़कों से कम नहीं हैं और आज सोसायटी की इसी तरह के स्ट्रोंग रेयलिटी शो की ज़रूरत है ।
साथ ही यंग लोग को हर काम चाहे वो पढ़ाई है या नौकरी या ऐक्टिंग, कोई भी काम पूरी कड़ी महनेत और ईमानदारी से करनी चाहिए और जो भी काम करे उसका नॉलेज होना चाहिए ।
ये भी पढ़े-
