रित्विक धनजानी ने सीरियल पवित्र रिश्ता में अपने किरदार से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद रित्विक ने कई रिएलिटी शोज़ में भाग लिया और कई शो के विजेता भी रहे। आजकल वो इंडियाज़ सीक्रेट सुपरस्टार में बतौर होस्ट करते नज़र आ रहे हैं। इस शो में रित्विक के साथ टेलीविजन के चहेते सितारे करण वाही होस्ट के रूप में उनका साथ देंगे। इस शो में बेहद सफल और टैलेन्टेड फिल्म मेकर करण जौहर और रोहित शेट्टी जज की भूमिका में होंगे।

 

A post shared by rithvik D (@rithvik_d) on



इस शो के बारे में बात करते हुए रित्विक कहते हैं, इस शो का फॉर्मैट देखता हूं तो मैं सोचता हूं कि अगर ये शो पांच साल पहले आया होता तो मैं इस शो में कंटेस्टेन्ट बना दिखता क्योंकि इस शो में जो भी जीतेगा उसे एक फिल्म मिलेगी। दूसरा ये शो मुझे इसलिए भी पसंद है क्योंकि इस शो में मेरे साथ करण वाही हैं और उनसे मेरा रिश्ता बहुत गहरा है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाएं कि शूट के दौरान मैं, करण, करण जौहर और रोहित, चारों आपस में इतनी मस्ती करते हैं कि देखने वाले हंसी से लोटपोट होते रहते हैं।मुझे तो लगता है इस शो में करण जौहर के अंदर का बच्चा जगा हुआ है।’ शो के बारे में बात करते हुए रित्विक धनजानी ने कहा, ‘‘ इंडिया’ज नेक्स्ट सुपरस्टार्स उभरते कलाकारों के लिए एक शानदार मौका है क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों द्वारा मेंटर किया जायेगा। करण और रोहित दोनों फिल्म बनाने के मामले में एकदम जुदा हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह प्रतिभागी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए खुद को तैयार करेंगे। दर्शकों को निश्चित रूप से टेलीविजन पर पहलीबार एक जबर्दस्त देखने लायक प्रस्तुति मिलने वाली है, वे एक सुपरस्टार के बनने की यात्रा के साक्षी बनेंगे।”