बॉलीवुड की नई, फ्रेश जोड़ी
फिल्म गलि बॉय में रैपर एम सी शेर का दमदार किरदार निभाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी अब बंटी के किरदार में नज़र आएंगे। जी हां, सिद्धांत का नाम फिल्म बंटी और बब्ली 2 के मेकर्स यश राज फिल्म्स ने अभिषेक बच्चेन के रोल के लिए घोषित कर दिया है। इस फिल्म में सिद्धांत के साथ बब्ली की भूमिका में मुंबई की शरवारी नज़र आएंगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि शरवारी को यश राज ने पिछले साल ही खोज निकाला था, और तब से उन्हें बेहतर लॉन्चिंग के लिए ग्रूम किया जा रहा है। आपको याद दिला दें इशके पहले यश राज फिल्म्स ने अनुष्का शर्मा, रनवीर सिंह और भूमि पेडनेकर जेसे एक्टर्स को लॉन्च किया है और ऐसा लगता है कि शरवारी भी इसी तरह की एक्टर होंगी। इस फिल्म का निर्देशन टाइगर ज़िन्दा है और सुल्तान जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशन दे चुके वरुण शर्मा करेंगे।
