इस दिन रिलीज़ होगी एक्शन से भरपूर फिल्म 'युध्रा': Yudhra Release Date
Yudhra Release Date

Yudhra Release Date: सिद्धांत चतुर्वेदी अपने फैंस के लिए कुछ नया लाने जा रहे हैं। फिल्म ‘गली बॉय’ में उन्हें काफी पसंद किया गया था। फिल्म ‘गहराइयाँ’ , ‘खो गए हम कहाँ’ और ‘बंटी और बबली 2’ में अपने काम से उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन किया। अब सिद्धांत फिल्म ‘युध्रा’ में नज़र आएँगे। फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है जिसके बाद से वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म ‘युध्रा’ का पोस्टर जिसने फैंस को बेचैन कर रखा है।

Also read: करण जौहर ने बता दिया कौन है ‘धड़क-2’ का मेन हीरो, साथ में दिखेंगी ये खूबसूरत हिरोइन, मोशन पोस्टर किया रिलीज: Dhadak 2 Star Cast

फिल्म के पोस्टर में सिद्धांत काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर से पता चलता है कि फिल्म में एक्शन देखने को मिलने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के भड़कीले पोस्टर्स रिलीज़ किये हैं। एक पोस्टर में हाथ में बन्दूक थामे सिद्धांत गुस्से से देख रहे हैं। एक्शन फिल्म पसंद करने वाले उनके फैंस के लिए ये दमदार पोस्टर है जो कि उनकी उत्सुकता को और बढ़ाता है। वहीं फिल्म के दूसरे पोस्टर में अभिनेत्री मालविका मोहनन नज़र आ रही हैं। इसके साथ ही सिद्धांत ने ट्रेलर रिलीज़ की डेट भी बता दी है। जी हाँ फिल्म ‘युध्रा’ का ट्रेलर 29 अगस्त को रिलीज़ होगा।

फिल्म युध्रा का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। फिल्म में मालविका मोहनन , सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नज़र आएँगे। फिल्म 20 सितम्बर को रिलीज़ होगी। सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो ये फिल्म उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी। फैंस को फिल्म युध्रा के ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है।अब देखना होगा कि उनकी ये कोशिश दर्शकों को कितनी पसंद आती है। सिद्धांत फिल्म ‘धड़क 2’ में भी नज़र आने वाले हैं। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है। फिल्म में सिद्धांत तृप्ति डिमरी के साथ नज़र आएँगे। फिल्म ‘धड़क 2’ 22 नवंबर 2024 को रिलीज़ होगी।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...