Bas Itna Sa Khwaab Hai: ‘बस इतना सा ख्वाब है’ जी टीवी पर एक मिडिल क्लास गृहिणी की कहानी दिखाई जा रही है। परिवार को बजट में चलाने और उसी के साथ सभी की जरूरतों को पूरा करने की ख्वाहिश मिडिल क्लास परिवार की सबस बडी जद्दोजेहद है। ‘बस इतना सा ख्वाब है’ में अवनी के जीवन में भी ऐेसी ही कहानी चल रही है। शिखर के काम छोड देने के बाद घर की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अवनी ने परिवार की जरूरतों का देखते हुए बाहर काम करने का फैसला कर लिया है। वो अपने ब्यूटी सर्विसेज के लिए एक फ्रैंचाइजी से जुड गई है। अपन काम क जरिए क्या अवनी घर की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होगी। काम के पहले दिन कई मुसीबतों में घिर गई अवनी की हिम्मत जवाब दे रही है।
अवनी पर फिर भड़केगा शिखर
अवनी के काम के पहले ही दिन उसकी यूनिफॉर्म कचरे के डिब्बे में चली जाती है। काम के लिए अवनी कचरे के डिब्बे में उतरकर यूनिफॉर्म निकालती है। उसके बाद पूरे दिन उस कचरे की गंध के साथ घूमती रहती है। काम के बाद घर आती है तो सभी उसकी इस गंध से परेशान होते हैं। शगुन ने अवनी को परेशान करने के लिए एक नई चाल चल रखी है। अवनी नहाने के लिए जाती है तो उसकी कपडों की अलमारी लॉक मिलती है। शगुन ने चाभियां छुपा दी हैं। शगुन अवनी को कपडें बाद में देने की बात कहकर उसे नहाने भेज देती है। उसके बाद उसे मॉर्डन कपडे देती है। जिसे देख शिखर भडक जाता है। वो उसे बाथारूम में बंद कर देता है। जब तक चाभी नहीं मिलती अवनी बाथरूम में ही रहेगी। अवनी अब इस बात से परेशान है कि अगर शिखर को उसके जॉब के बारे में पता चलेगा और वो उसे यूनिफॉर्म में देख लेगा तो क्या होगा।
अवनी का सीक्रेट क्या आ जाएगा शिखर के सामने
किट्टू की फीस और घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए आखिरकार अवनी ने खुद काम करने का फैसला ले लिया है। लेकिन इस फैसले के बारे में परिवार के लोग अनजान हैं। अवनी के एक पार्लर की फ्रैंचाइजी से जुड़ने के बाद घर और काम दोनो जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। घर से छुपकर काम करना उसके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। अवनी पार्लर की यूनिफॉर्म के बारे में तो शिखर को झूठ बोल देती है। लेकिन उसके बाद पहले ही दिन मुसीबतों से घिर जाती है। पहले दिन ही ब्यूटी सर्विस की बुकिंग के दौरान उसे शिखर का बॉस मिल जाता है। वो अवनी के साथ मिसबिहेव करता है। जैसे तैसे बचकर अवनी वहां से निकल आती है। अब क्या अवनी का राज घरवालों से छुप पाएगा। अवनी शिखर से छुपकर कितने दिनों तक काम कर पाएगी।
अवनी की जिंदगी के इस नए सफर में उसके साथ जुडने के लिए जी टीवी पर देखें ‘बस इतना सा ख्वाब है’ सोम-रवि शाम 7:30 बजे।


