अभी हाल ही में एक पत्रिका को इंटरव्यू देते समय सिने तारिका शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि वह बहुत ही सख्त मां है यानी कि टाइगर मॉम है। उन्होंने पत्रकार को एक सवाल के जवाब में कहा कि,” मैं अपने 4 साल के बेटे को अभी टीवी देखने के लिए परमिशन नहीं देती हूं! वह अभी टीवी नहीं देखता। मैं ऐसा तो नहीं कहती कि उसे आगे भी टीवी नहीं देखने दूंगी, लेकिन संभव कोशिश है कि वह जितना टीवी से दूर रहे उतना अच्छा है। टीवी देखने के लिए अभी उसकी उम्र कम है।”
आइए मिलतें हैं एक और मशहूर टाइगर मॉम, फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम से। जोकि तीन बेटों के रूटीन को लेकर काफी सख्त हैं। उनके तीन पुत्र है- ग्यारह वर्षीय ब्रुकलिन, सात वर्षीय रोमियो और पांच वर्षीय क्रुज। वह अपने तीनों बच्चों को उनकी गलती पर पनिशमेंट भी देती है। अपनी बिजी लाइफ के बावजूद वह कोशिश करतीं हैं कि घर के सब सदस्य एक साथ डिनर करें और समय से सोएं समय से जागें। समय पर अपना होमवर्क पूरा करें। अगर कोई बच्चा अपना होमवर्क करने में आनाकानी करता है तो वह उसके लिए उसे सजा भी देती हैं। हालांकि उनका कहना है कि वह कभी अपने बच्चों पर हाथ नहीं उठातीं। शायद इसकी नौबत ही नहीं आती क्योंकि बच्चे उनकी आंखों से उनकी मन की बात समझ जाते हैं और उनसे डरते हैं। जैसे एक शेरनी को अपनी तरफ आते हुए देख शेर के बच्चे शैतानी करना भूल जाते हैं। आइए आप भी जानिए ऐसे कुछ लक्षण जिनसे पता चलता है आप एक सख्त मां(Tiger mom) है और आप को बदलने की जरूरत है।
क्या आप एक सख्त मां हैं? क्या आप के बच्चे भी आप से हर समय डरते हैं और आप को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं? तो आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। कई बार आप को खुद पता नहीं होता कि आप बच्चों के साथ ज्यादती कर रही हैं। इसलिए हम आज कुछ लक्षण लेकर आएं हैं जिनसे आप को पता चलेगा की आप एक बहुत ही स्ट्रिक्ट मां हैं और इस प्रकार आप के बच्चे आप को सह नहीं सकते इसलिए आप को अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में।
आप हर समय धमकाने वाली भाषा का प्रयोग करती हैं : क्या आप हमेशा अपने बच्चे को धमकियां देती रहती हैं कि मैं तुम्हे सजा दूंगी या तुम्हारे सारे खिलौनों को फेंक दूंगी तो यह एक लक्षण है की आप एक बहुत ही स्ट्रिक्ट मां हैं और आप को अपनी इस टोन में बदलाव करना चाहिए।
आप हर चीज के लिए नियम बनाती हैं : आप अपने बच्चों को अनुशासन में रखने के लिए हर एक बात के लिए नियम बनाती हैं? तो इससे बच्चों को अपने ही घर में एक घुटन महसूस होगी। इससे यह साबित होता है कि आप अपनी सारी भड़ास अपने बच्चों पर निकालती हैं जोकि सही नहीं है।
आप का प्रेम कंडीशनल है : क्या आप भी अपने बच्चों को केवल तभी प्रेम करती हैं जब वह आप का कहा काम करते हैं और आप की सारी बाते मानते हैं। तो यह कंडीशनल प्रेम है। और जहां इस प्रकार की स्थिति आ जाती है वहां प्यार नहीं हो सकता। आप को अपने बच्चों के फेलियर पर नराज होने की बजाय उस वक़्त भी उनसे प्रेम करना चाहिए ।
अपने शब्दों में नरमी रखें : क्या आप भी अपने बच्चों की शरारतों की वजह से गुस्से में आकर उन्हें बहुत कुछ सुना देती हैं जिससे उन्हें बहुत बूरा लगता है। तो ऐसा न करें। अपने शब्दों में नरमी लाएं और धैर्य के साथ काम लें। अन्यथा आप के बच्चों का आप के प्रति नकारत्मक रवैया हो जाएगा।
आप अपने बच्चों को आदेश देते हैं : क्या आप भी अपने बच्चों को काम कराने के लिए एक आदेश देते हैं तो ऐसा न करें। इससे आप के बच्चों को हीन महसूस होगा। आप इसकी बजाए अपने बच्चे से आग्रह कर सकते हैं। तब उसे बूरा भी नहीं लगेगा और वह काम भी कर देगा।
आप अपने बच्चे में कभी विश्वास नहीं दिखाते हैं : क्या आप भी अपने बच्चे में कभी विश्वास नहीं दिखाते हैं और हमेशा उन पर शक करते रहते हैं या उन्हें हर काम के लिए ताने देते रहते हैं। तो ऐसा न करें। उसमे कुछ विश्वास दिखाएं ताकि उसे आगे बढ़ने के लिए एक उम्मीद की किरण नजर आ सके।
आप के बच्चे के बहुत सारे राज हैं : क्या आप का बच्चा भी आप से अपने बारे में बहुत कम बाते करता है? क्या वह आप को अपने राज बताने में डरता है? तो यह भी आप की एक सख्त मां होने की निशानी है। आप के बच्चे आप के इस व्यवहार से डरते हैं और इसलिए आप को कुछ नहीं बताते हैं ।
यह भी पढ़ें-
