Three New Movies and Series Just Dropped – Find Out Which One Is Worth Your Time

Summary: इस फ्राइडे रिलीज़ हुई ये 3 मूवी और सीरीज, जानिए कौन सी बेहतर है

इस वीकेंड बड़े पर्दे पर हैं मिसेज देशपांडे, फार्मा और अवतार। अलग-अलग शैली की ये फिल्में देखकर तय करना मुश्किल है कि कौन सी देखें। चलिए जानते हैं इन तीनों का रिव्यू, ताकि आपका मनोरंजन वाला वीकेंड पक्का हो।

This Friday Movie Review: आजकल लोग अपनी जिंदगी में पहले से ही काफी परेशान रहते हैं, ऐसे में फिल्में उन्हें अच्छा मनोरंजन देती हैं। लेकिन अगर एक ही वीकेंड में अलग-अलग तरह की फिल्में रिलीज़ हो जाएं, तो ऑडियंस कंफ्यूज हो जाती है। इस हफ्ते मिसेज देशपांडे, फार्मा और अवतार जैसी फिल्में रिलीज़ हुई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन सी फिल्म देखनी चाहिए। चलिए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का रिव्यू, ताकि आपको फैसला करने में मदद मिल सके।

YouTube video

अवतार: फायर एंड ऐश में इंसानों और पैंडोरा की दुनिया के टकराव को दिखाया गया है। कहानी इस बार फायर एंड ऐश इलाके पर बेस्ड है, जहां आग, राख और ज्वालामुखी का माहौल है। शुरुआत में यह नया और रोमांचक लगता है, लेकिन जल्दी ही कहानी वही पुराना रास्ता पकड़ लेती है। बड़े मोड़ की उम्मीद रहती है, लेकिन ज्यादातर घटनाएं पहले से समझ में आने लगती हैं, जिससे रोमांच धीरे-धीरे कम हो जाता है।

जेक सुली का किरदार निभाने वाले अभिनेता सैम वर्थिंगटन के एक्सप्रेशन इस फिल्म में ज्यादा बदलते हुए नहीं दिखते। नेयतिरी के रोल को भी इस पार्ट में सीमित ही रखा गया है। वह ज्यादातर गुस्से या दुख की स्थिति में ही दिखाई देती है। यह किरदार अभिनेत्री जोई सलडाना ने निभाया और उनका काम भी पहले जैसा ही है। वहीं इस पार्ट में एंट्री की है ओना चैपलिन ने, जिन्हाेंने फिल्म की मुख्य विलन वारंग का किरदार निभाया है। उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाता है, लेकिन कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ता।

फिल्म थोड़ी ज्यादा लंबी लगती है। एक्शन सीन बार-बार दिखाए गए हैं और कुछ समय बाद यह एक जैसे लगने लगते हैं, जिससे फिल्म बीच-बीच में थकाऊ महसूस होती है। वहीं दूसरी ओर फिल्म का स्क्रीनप्ले अच्छा है और इसमें पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया है। लेकिन अगर कहानी थोड़ी छोटी होती, तो मज़ा और अधिक आता।

अवतार: फायर एंड ऐश देखने में भले ही शानदार हो, लेकिन कंटेंट के मामले में यह नॉर्मल फिल्म लगती है। जो लोग सिर्फ बड़े विजुअल्स और तकनीक देखने जाते हैं, उन्हें यह फिल्म ठीक लग सकती है। लेकिन जो लोग अच्छी कहानी और इमोशंस की उम्मीद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म थोड़ी अपसेटिंग हो सकती है।

अगर आप ‘अवतार’ की लंबाई से बोर हो जाते हैं, तो ‘मिसेज देशपांडे’ आपको ज्यादा बांध सकती है।

YouTube video

सीरीज की कहानी मुंबई में हो रहे सीरियल किलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। सभी हत्या का तरीका एक जैसा है—रस्सी से दम घोंटना। पुलिस कमिश्नर अरुण खत्री केस की जांच करते हैं और शक है कि हैदराबाद जेल में बंद मिसेज देशपांडे से इसका संबंध है। जीनत मदद करने के लिए तैयार होती है और उसे सुरक्षित जगह पर रखकर केस सुलझाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर तेजस को दी जाती है। आगे यह देखने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी कि असली कातिल कौन है।

माधुरी दीक्षित ने मिसेज देशपांडे का किरदार बहुत ही असरदार तरीके से निभाया है। उनके ग्रे शेड वाले किरदार में गहराई और अनुभव साफ दिखते हैं। प्रियांशु चटर्जी कमिश्नर के रूप में औसत हैं, जबकि सिद्धार्थ चांदेकर ने अपने किरदार में अच्छा प्रदर्शन किया है। दीक्षा जुनेजा और निमिशा नायर ने भी प्रयास किया है, लेकिन उनका रोल थोड़ा कमजोर है।

सीरीज की कहानी दमदार है, अभिनय शानदार है और निर्देशन रोचक तरीके से किया गया है। फ्लैशबैक और ट्विस्ट कहानी में जान डालते हैं। लेकिन कुछ सीन थोड़े धीमे लगते हैं और नए किरदारों की एंट्री से सीरीज से जुड़ने में समय लगता है।

कहानी सस्पेंस बनाए रखती है और आखिरी तक दर्शक को बांधे रखती है। अभिनय और निर्देशन अच्छे हैं। अगर आप क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस-भरपूर मर्डर मिस्ट्री पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी। माधुरी दीक्षित की इस सीरीज को आप जिओ होटस्टार पर देख सकते हैं।

YouTube video

फार्मा एक मालायम मूवी है जिसकी कहानी विनोद नाम के युवक की है। वह कोझिकोड से आकर RX Life फार्मा कंपनी में नौकरी करता है। शुरू में वह बहुत उत्साही है और जल्दी ही तरक्की करता है। लेकिन धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि कंपनी की दवाइयां कई बार जानलेवा साबित होती हैं। तब वह सच्चाई सामने लाने की कोशिश करता है।

निविन पॉली ने विनोद का किरदार निभाया है, लेकिन उनका एनर्जी वाला अंदाज इस रोल में कम नजर आता है। रजीत कपूर ठीक हैं, श्रुति रामचंद्रन और नरैन ने अच्छा काम किया है। निर्देशन सरल फ्लैशबैक स्टाइल में है। सिनेमैटोग्राफी ठीक है, लेकिन एडिटिंग काफी स्लो है।

फिल्म की कहानी में किरदारों पर अच्छी तरह ध्यान दिया गया है, लेकिन इसमें कुछ नया या सस्पेंस नहीं है, जिसकी वजह से फिल्म आगे चलकर थोड़ी बोरिंग लगने लगती है।

अगर आप निविन पॉली के एक्टिंग के फैन हैं तो यह फिल्म देख सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने किरदार में पूरी मेहनत डाली हैं। लेकिन अगर आप एक नई, रोमांचक और सस्पेंस से भरपूर कहानी की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको उतनी पसंद नहीं आएगी। इस मूवी को जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...