Snowfall in Saudi Arabian Desert Goes Viral

Summary: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, सऊदी अरब का विंटर वंडरलैंड देखने लायक

हाल ही में सऊदी अरब के रेगिस्तानी इलाकों जैसे टाबुक और ट्रोजेना में दुर्लभ बर्फबारी हुई, जिसने पूरे इलाके को विंटर वंडरलैंड में बदल दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इस नज़ारे को देखकर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि यह प्राकृतिक बर्फ है या AI का कमाल।

Saudi Arabia Snow Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया पर कई अजीबों- गरीब चीजें सामने आती हैं, इसमें कुछ ऐसी होती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सऊदी अरब के रेगिस्तानी इलाकों में बर्फबारी होती दिखाई दे रही है। आमतौर पर सऊदी अरब अपनी भीषण गर्मी और रेगिस्तान के लिए जाना जाता है, ऐसे में वहां बर्फ गिरना लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हैरानी की लहर दौड़ गई। इस नज़ारे को देखकर कई यूजर्स हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं, क्या यह सच है या फिर AI का कमाल?

दरअसल, हाल ही में सऊदी अरब के ट्रोजेना और तबूक जैसे क्षेत्रों के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। यहां रेगिस्तान वाली जमीन अचानक बर्फ से ढक गई और पूरा इलाका किसी विंटर वंडरलैंड की तरह दिखने लगा। जबल अल-लॉज़ इलाके में बुधवार को तेज हवाओं और घने कोहरे के बीच जमकर बर्फ गिरी। बताया जा रहा है कि यहां का तापमान गिरकर माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा, बीर बिन हिरमस, अल-उयैना, हलत अम्मार और शिग्री जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

इस अनोखे मौसम का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम यूजर @storm_ae ने यह वीडियो शेयर किया है। रेगिस्तानी देश में ऐसा नज़ारा देखकर लोग हैरान रह गए। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि यह वीडियो सच है या फेक, तो कुछ ने मजाक में लिखा कि “दुनिया का अंत आ रहा है।”

वहीं कई यूजर्स को शक हुआ कि कहीं यह वीडियो AI की मदद से बनाया गया या एडिट तो नहीं किया गया है। आज के दौर में जब तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है, ऐसे सवाल उठना भी स्वाभाविक है। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह कुदरत का करिश्मा बताया और इसे “रेगिस्तान में विंटर वंडरलैंड” का नाम दे दिया। कुल मिलाकर, इस वीडियो ने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। हर कोई यही जानना चाहता है कि यह बर्फबारी सच में प्राकृतिक है या फिर AI और एडिटिंग का कमाल। इस अनोखे नज़ारे ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

A unique combination of snow and cold in the desert
unique combination of snow & cold

यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब में बर्फ गिरी हो। इससे पहले भी पिछले साल अल-जौफ इलाके में बर्फबारी की खबरें सामने आई थीं। दरअसल, टाबुक क्षेत्र समुद्र तल से करीब 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से यहां सर्दियों में तापमान काफी गिर जाता है। ठंडे मौसम के कारण टाबुक सर्दियों के दौरान एक खास पर्यटन स्थल बन जाता है। खासकर गल्फ देशों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं, ताकि रेगिस्तान के बीच बर्फ देखने का अनोखा अनुभव कर सकें।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...